{"_id":"5f1dcbee8ebc3e639b720799","slug":"doob-kar-mout-farrukhabad-news-knp573442362","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग गंगा नहाने गया किशोर डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों संग गंगा नहाने गया किशोर डूबा, मौत
विज्ञापन
गंगा में डूबे सूरज के रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। धूमघाट पर दोस्तों संग रविवार दोपहर गंगा नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को गंगा से बाहर निकाल लिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव महरूपुर सहजू के मजरा नया नगला निवासी नेकराम का 15 वर्षीय पुत्र सूरज रविवार को गांव के ही दोस्त नन्हें, गोविंद, विक्की, शिवकुमार, वकील, मंटू के साथ दोपहर को बहेलियन नगला स्थित धूम घाट पर गंगा नहाने गया था। सभी दोस्त गंगा नहा रहे थे। तभी सूरज गहरे पानी में डूबने लगा। दोस्तो ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सूरज विपरीत दिशा में होने के कारण दूर चला गया। दोस्तों ने गांव के प्रधान व परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सूचना पर याकूतगंज चौकी इंचार्ज नरेंद्र भी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों को बुलाकर गंगा में तलाश करवाई गई। तीन घंटे के बाद गोताखोरों ने शव बाहर निकाला। सूरज के पिता नेकराम व भाई सरजू का रो रो कर बुरा हाल था। उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है।