{"_id":"6920b5ec2a15d69038089294","slug":"dont-stay-silent-if-you-see-anything-wrong-report-it-to-the-police-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-133086-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चुप न रहें, गलत दिखे तो पुलिस को बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चुप न रहें, गलत दिखे तो पुलिस को बताएं
Sat, 22 Nov 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो-15 गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज मतापुर में पुलिस पाठशाला में बोलते सीओ मोहम्दाबाद अजय वर्मा, प्रभ
मोहम्मदाबाद/कमालगंज। किसी भी घटना में पीड़ित की चुप्पी अपराधी की ताकत बन जाती है। इसलिए कुछ भी गलत दिखे तो पुलिस को सूचना दें।
पुलिस मामले की जांच कर आरोपी को सजा दिलाएगी। यह बात गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज मतापुर में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने कही।
उन्होंने कहा कि लड़कियों के साथ किसी भी गलत व्यवहार के खिलाफ कानून व पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी है। उन्होंने साइबर ठगों से भी सावधान रहने के लिए जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने कहा कि पुलिस से डरना नहीं है।
उन्होंने यूपी 112, एंबुलेंस सेवा 102, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा की भी जानकारी दी। महिला हेल्पलाइन 1090 की जानकारी देकर उन्होंने कहा कि यदि कोई लड़की शिकायत करेगी उसका नाम गोपनीय रखकर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि मौरश्री हॉस्पिटल की प्रबंध निदेशक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. श्वेता शाक्य ने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य व शारीरिक समस्या पर अपनी मां को पूरी बात तुरंत बताना चाहिए। मां की राय पर चिकित्सक से सलाह लें। इससे पहले कार्यवाहक प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा, आशीष कुमार शेखर, शिक्षिका टीना व आशी ने अतिथियों का स्वागत किया। यातायात व कानून पालन की शपथ भी दिलाई गई।
बढ़ा आत्मविश्वास
कक्षा नौ की कुरेली गांव निवासी छात्रा नंदिनी ने कहा कि पुलिस से बात कर आत्मविश्वास बढ़ गया। अब कोई भी गलत काम दिखा तो वह चुप नहीं रहेंगी। उसकी शिकायत जरूर करेंगी।
नियमों का करेंगे पालन
मतापुर निवासी दसवीं की समीक्षा ने बताया कि जो यातायात जागरूकता की शपथ दिलाई गई, उसका वह पालन करेंगी। परिजनों को बिना हेल्मेट पहने बाइक लेकर नहीं निकलने देंगी।
नंबर काफी उपयोगी
कक्षा नौ की बढ़ेली निवासी छात्रा आस्था ने कहा कि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी काफी उपयोगी है। जरूरत पड़ने पर नंबरों का इस्तेमाल करेंगे। दूसरों को भी जागरूक करेंगे।
अच्छी जानकारी मिली
नगला खुरू की 11वीं की छात्रा ममता ने बताया कि साइबर ठगों से सावधान रहने और हेल्पलाइन नंबरों की अच्छी जानकारी मिली है। वह घरवालों को भी जागरूक करेंगी।