फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Doctors do not come on time, patients wait for hours

Farrukhabad News: समय पर नहीं आते डाॅक्टर, घंटों इंतजार करते मरीज

Thu, 17 Oct 2024 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Doctors do not come on time, patients wait for hours
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों की लेटलतीफी मरीजों के लिए मुसीबत बन गई है। बुधवार को सुबह आठ बजे की बजाय सवा 10 बजे के बाद डॉक्टरों का ओपीडी में पहुंचना शुरू हुआ। सुबह आठ बजे पहुंचे मरीजों को तीन-तीन घंटे बाद दवाएं मिल सकीं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह नौ बजे तक अस्पताल की ओपीडी में करीब 55 पर्चा बन चुके थे, मगर डॉक्टरों की सभी कुर्सियां खाली थीं। फिजीशियन डॉ. प्रवीन कुमार, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनोज पांडेय, आर्थो सर्जन डॉ. रिषिकांत वर्मा व डॉ. नीरज वर्मा, सर्जन अमरनाथ वर्मा के अलावा सभी डॉक्टरों के कमरों के सामने कुछ मरीज खड़े और कुछ फर्श पर बैठे थे।
विज्ञापन

वीरपाल को कुत्ता काटने के बाद इंजेक्शन लगवाना था। बताया कि डॉक्टर के इंतजार में हैं। वह लिख देंगे, तभी यहां लग सकेगा। हर्ष सिंह चौहान के सीने में दिक्कत थी। कहते हैं कि आठ बजे से खड़ा हूं, नौ बजे तक डॉ. प्रवीन कुमार नहीं आए। जब आएंगे तभी दिखाकर जाऊंगा। करीब सवा 10 बजे सबसे पहले डॉ. प्रवीन कुमार ने पहुंचकर मरीजों को देखना शुरू किया। इसके बाद अन्य डॉक्टर भी आए। पौने 11 बजे के करीब आर्थो सर्जन कमरे में आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed