फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DN College MBA , MCA and BCA also

डीएन कालेज में अब एमबीए, एमसीए और बीसीए भी

Mon, 27 Jul 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 27 Jul 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा नरायन महाविद्यालय फतेहगढ़ में अब एमबीए, एमसीए और बीसीए के कोर्स
विज्ञापन
कराए जाएंगे। इसके लिए डीम्ड एग्रीकल्चर टेक्नालॉजी एंड साइंसेज डीम्ड यूनिवर्सिटी इलाहाबाद से मान्यता मिल गई है। अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एमकाम में सीटें बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इस पर आश्वासन मिला है।

डीएन कालेज प्रबंध समिति के सचिव अजय कुमार सिंह व प्राचार्य डा. केएम सचदेवा ने बताया कि कन्नौज और फर्रुखाबाद जिलों के बीच सिर्फ डीएन कालेज में एमकाम में 60 सीटें हैं।  यहां प्रवेश के लिए कई छात्र छात्राएं भटक रहे हैं। इस कारण विवि. को सीटें बढ़ाए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। इस संबंध में हुई वार्ता पर आश्वासन मिला है। एमकाम में प्रवेश पाने की 31

जुलाई अंतिम तारीख है। अगर इससे पूर्व सीटे बढ़तीं हैं तो बढ़ी सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। प्रबंध समिति के सचिव ने बताया कि अब कालेज में एमबीए, एमसीए, बीसीए, बीबीए समेत अन्य कोर्स कराए जाएंगे। इन कोर्सों को कराए जाने के लिए डीम्ड यूनिवर्सिटी इलाहाबाद ने स्वीकृति दे दी है। इन कोर्स के लिए अगस्त माह से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed