फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   dm order

शिकायत पर डीएम पहुंचे धान क्रय केंद्र, प्रभारी पर एफआईआर के निर्देश

Tue, 27 Oct 2020 06:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
dm order
फर्रुखाबाद। धान खरीद में नियमों का पेच बताकर किसानों को लौटाने की शिकायत पर मंगलवार को जिलाधिकारी ने तीन क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सातनपुर मंडी में केंद्र प्रभारी को जमकर फटकार लगाते हुए एफआईआर की चेतावनी दी। वहीं नीबकरोरी स्थित क्रय केंद्र के प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शासन से धान खरीद के लिए समर्थन मूल्य 1868 रुपये निर्धारित है। जिले में 18 खरीद केंद्र खोले गए हैं। नियमों का पेच फंसाकर किसानों को क्रय केंद्र से लौटाया जा रहा है। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव मुड़गांव निवासी रनवीर सिंह चौहान ने धान खरीद के लिए पत्नी पूनम के नाम पंजीकरण कराया। मंगलवार को वह धान का नमूना लेकर सातनपुर मंडी स्थित खाद्य विपणन शाखा के क्रय केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन

वहां नमूना पास न होने पर उनकी केंद्र प्रभारी प्रदीप यादव से कहासुनी हो गई। रनवीर सिंह ने जिलाधिकारी से धान न खरीदे जाने की शिकायत कर दी। इस पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह धान क्रय केंद्र पहुंच गए और केंद्र प्रभारी की जमकर फटकार लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि धान खरीद में किसानों को कोई दिक्कत नहीं आना चाहिए। रजिस्टर पर लिखे किसानों के मोबाइल नंबरों पर फोन कर जानकारी ली। क्रय केंद्र पर अब तक 11 किसानों से 450 क्विंटल धान की खरीद गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी ने नीबकरोरी स्थित क्रय केंद्र का निरीक्षण किया तो केंद्र प्रभारी मुनेंद्र सिंह व लेखपाल प्रभात अग्निहोत्री अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने केंद्र प्रभारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। मोहम्मदाबाद मंडी के क्रय केंद्र पर 1500 क्विंटल धान खरीद होने की जानकारी मिली।

12 नवंबर तक किसानों को बुकिंग की तारीख दी गई है। जिलाधिकारी को पता चला कि नीबकरोरी क्रय केंद्र पर धान की अच्छी खरीद न होने से मोहम्मदाबाद मंडी क्रय केंद्र पर किसानों की भीड़ लग रही है। जिलाधिकारी ने गड़बड़ी करने वाले केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed