फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DM,farrukhabad news,prabhari mantri,jitin prsad

अब दानमंडी की बदहाली दूर करने पहुंचे अधिकारी

Sat, 14 May 2022 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
DM,farrukhabad news,prabhari mantri,jitin prsad
कमालगंज। लोक निर्माण मंत्री की चौपाल गांव राजेपुर सरायमेदा की जगह दानमंडी में होगी। इसकी जानकारी मिलते ही शुक्रवार को डीएम व एसपी पूरे अमले के साथ दानमंडी गांव पहुंचे। वहां नाला फांदकर गांव तक गए और यहां की बदहाली दूर करने के लिए कर्मचारियों की टीम लगाई। रात भर सफाई कार्य कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद का कमालगंज के गांव राजेपुर सरायमेदा में चौपाल लगाकर जनसुनवाई का कार्यक्रम था। इससे अधिकारियों ने गांव चमकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। शुक्रवार को अचानक कार्यक्रम बदलकर दानमंडी में कर दिया गया। इस पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा अधिकारियों के साथ दानमंडी गांव पहुंचे।
विज्ञापन

गांव के बाहर ही कच्चा नाला फांदकर अधिकारियों को निकलना पड़ा। गांव में देवी मंदिर के निकट चौपाल का स्थान चयनित किया। वहां एक वर्ष से खराब पड़े हैंडपंप का पाइप बदलवाकर ठीक कराया गया। ठप पड़े सामुदायिक शौचालय में कबाड़ भरा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलापूर्ति ठप थी। बिजली व्यवस्था न होने पर केबल डलवाया गया। सबमर्सिबल भी नहीं लगा था। सफाई कर्मी नन्हीं देवी ने बताया कि पानी नहीं तो सफाई कैसे हो। गांव में कूड़े के ढेर लगे थे। जिलाधिकारी ने सुबह तक सफाई आदि व्यवस्था चाकचौबंद करने के निर्देश दिए। इस पर ब्लाक राजेपुर व कमालगंज के करीब 200 सफाई कर्मी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed