{"_id":"5f47e6b58ebc3e411324ba69","slug":"dm-farrukhabad-news-knp579192368","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में झूठी निकली अल्ट्रासाउंड सेंटर की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में झूठी निकली अल्ट्रासाउंड सेंटर की शिकायत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आवास विकास में चल रहे एक अल्ट्रासाउंड सेंटर की शिकायत के बाद जांच को पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी हैै। डीएम ने रिपोर्ट पर अपनी संस्तुति दी है। जांच में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर शिकायत के सभी बिंदु सही नहीं पाए गए। लिहाजा शिकायती पत्र को निरस्त कर दिया गया।
आवास विकास निवासी सेवानिवृत्त आयकर निरीक्षक जीवालाल कमल, गौरव पाठक आदि ने 27 जुलाई को शिकायत की थी। इसकी जांच सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने मौके पर जाकर की थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने 20 अगस्त को अपनी आख्या जिलाधिकारी को सौंप दी। जांच में कहा गया कि मकान संख्या 1/31 में डा. अनुराग का आवास है।
वह यहां ओपीडी के अलावा अल्ट्रासाउंड की जांच करते हैं। मरीज कुछ समय को आते और चले जाते हैं। वहां मरीज भर्ती नहीं किए जाते। अल्ट्रासाउंड मशीन संचालन का लाइसेंस दो जनवरी 2021 तक वैध है। सिटी मजिस्ट्रेट को कोविड प्रोटोकाल का पालन भी होता मिला। कहा कि शिकायत निराधार है। लिहाजा निरस्त की जाती है। जिलाधिकारी ने भी इस आख्या पर मुहर लगा दी है। डा. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि उनकी कोशिश है कि किसी को दिक्कत न हो।