फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DM

एसडीएम ने झोपड़ियों में आग लगने की पुष्टि कर जांच रिपोर्ट सौंपी

Thu, 27 Aug 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
DM
फर्रुखाबाद। शमसाबाद क्षेत्र के गांव कासिमपुर तराई में 23 अगस्त को झोपड़ियों में आग लगा दी गई थी। इस मामले में कायमगंज विधायक के समर्थक ने ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं ग्रामीणों ने विधायक के बेटे, नाती, समर्थक व पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की थी। इस मामले में एसडीएम कायमगंज ने जांच कर आग लगने की पुष्टि करते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी।
विज्ञापन

गांव कासिमपुर तराई हरसिंहपुर तराई निवासी किशोरीलाल की पत्नी श्यामबेटी ने बच्चों व परिजनों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से 24 अगस्त को शिकायत की थी। इसमें कहा कि झोपड़ी हटवाने की साजिश के तहत 23 अगस्त को आग लगा दी गई। शाम को शमसबाद थाने के दरोगा, सिपाही व महिला आरक्षी के साथ कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक के पुत्र व नाती, एक प्रधान आदि घर में घुसकर गालीगलौज किया।
विज्ञापन

महिला आरक्षी ने उसे पीटा। दूसरी ओर विधायक के समर्थक राजाराम ने किशोरी लाल आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम कायमगंज सुनील कुमार यादव ने जांच की। उन्होंने बताया कि आग लगने से झोपड़ियां जलने की पुष्टि हुई। आग किसने लगाई या कैसे लगी, यह विवेचना का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed