{"_id":"69da9f22c6fdcadb3401e690","slug":"dk-sports-wins-with-karthik-batting-and-bowling-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-140372-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कार्तिक बल्लेबाजी व गेंदबाजी से डीके स्पोर्ट्स विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कार्तिक बल्लेबाजी व गेंदबाजी से डीके स्पोर्ट्स विजयी
Sun, 12 Apr 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डीके स्पोर्ट्स मैदान याकूतगंज में शनिवार को शहीद भगत सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत डीके स्पोर्ट्स क्लब और यूबीएच गंजडुंडवारा के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में डीके स्पोर्ट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 रन से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीके स्पोर्ट्स ने 213 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ऐनान हुसैन ने 91 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कार्तिक ने 42 और आयुष ने 32 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। गंजडुंडवारा के गेंदबाज अली इब्राहिम ने हैट्रिक के साथ चार विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, वहीं अलीशान ने भी दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गंजडुंडवारा की टीम 177 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आर्यन ने 65 रन, सुब्हान ने 26 और रेहान ने 19 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। डीके स्पोर्ट्स से कार्तिक ने घातक गेंदबाजी करते हुए 31 रन देकर छह विकेट चटकाए, जबकि आयुष ने दो विकेट लिए। कार्तिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग सनी दुबे और मोहम्मद अहमद ने की। इस दौरान दानिश खान, मिंटू वर्मा, अखिलेश सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।