फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   District Panchayat President Election: Direct contest in Monika-Subodh

रश्मि के नामांकन वापसी से मोनिका व सुबोध आमने-सामने

Tue, 29 Jun 2021 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President Election: Direct contest in Monika-Subodh
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : मोनिका-सुबोध में सीधा मुकाबला
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए मंगलवार को रश्मि यादव ने अपना नाम वापस ले लिया है। इससे अब सपा प्रत्याशी डॉ. सुबोध यादव व भाजपा समर्थित प्रत्याशी मोनिका यादव में सीधा मुकाबला हो गया है।
जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इसमें सपा से पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. सुबोध यादव प्रत्याशी हैं। दूसरी ओर सपा के पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री मोनिका को सपा में समर्थन न मिलने से उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाजपा से समर्थन लेकर ताल ठोंकी है। साथ ही सपा से इस्तीफा दे दिया। भाजपा मोनिका को जिताने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगाए है।
विज्ञापन

26 जून को सपा प्रत्याशी सुबोध ने दो, उनकी पत्नी रश्मि यादव ने एक व भाजपा समर्थित प्रत्याशी मोनिका ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए थे। मंगलवार को नाम वापसी के दिन रश्मि यादव ने नामांकन वापस ले लिया। इससे अब सपा व भाजपा समर्थित प्रत्याशी में सीधा मुकाबला हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चुनाव में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसके लिए सत्ता की हनक भी साफ दिख रही है। रश्मि यादव के नामांकन में प्रस्तावक रहीं कमालगंज द्वितीय क्षेत्र के वार्ड 23 से जिला पंचायत सदस्य पूनम राठौर के पति आदित्य को 10 करोड़ से अधिक कीमत की ट्रस्ट की भूमि कब्जाने में जिलाधिकारी ने भूमाफिया घोषित कर दिया है। इसके अलावा सपा समर्थित अन्य सदस्यों पर भी कानूनी शिकंजा कसा है।

देखना यह है की सत्ता की हनक भारी पड़ती है या फिर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा का कब्जा होता है। सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि रश्मि यादव ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है। इससे अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दो दावेदार डॉ. सुबोध यादव व मोनिका यादव ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed