{"_id":"9a596d26c01985762c54e94e579530bd","slug":"distributed-among-1869-disabled-equipment-new-registered-the-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1869 विकलांगाें को बांटे गए उपकरण, नए पंजीयन भी हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1869 विकलांगाें को बांटे गए उपकरण, नए पंजीयन भी हुए
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 12 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातनपुर मंडी परिसर के सामने स्थित मैदान में सोमवार को निशक्तजनों के
विज्ञापन
चेहरे पर मुस्कान बिखेरने की कोशिश की गई। सुबह से जुटे विकलांगों को जैसे
ही उपकरण मिले, उनके चेहरे की रंगत बदली नजर आई। मौका था कंपोजिट शिविर एवं
विकलांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम का।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद्र गेहलोत की मौजूदगी में आयोजित शिविर में सुबह से ही विकलांगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। विकलांगों का चयन फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही छिबराममऊ विधानसभा क्षेत्र से भी किया गया था। यहां 1869 विकलांगाें को उनकी जरूरत के मुताबिक उपकरण दिए गए। उपकरण एलिम्को ने मुहैया कराए थे।
समारोह में विकलांगाें को सेंसर, ट्राई साइकिल, मोटर ट्राईसाइकिल, कान की मशीन, बैसाखी, जूते, सेंसर व मोबाइल दिए गए। इसके अलावा महकमे की विभिन्न योजनआें के लिए चयनित लाभार्थियाें को योजनाआें का लाभ दिया गया। बांटे गए उपकरणाें की लागत 1 करोड़ 53 लाख 70 हजार रु पये है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र के अलावा एलिम्को के
सीएमडी डीआर सरीन, संयुक्त सचिव अवनीश कुमार अवस्थी आदि ने भी उपकरण वितरित किए। मौके पर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक, बैंक आफ इंडिया, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम, जिला पंचायत राज विभाग, नेशनल हैंडीकैप्ट फ ाइनेंस डेवलपमेंट कारपोरेशन सहित कई विभागाें ने स्टाल लगाकर योजनाआें की जानकारी दी।
शिविर में सांसद मुकेश राजपूत कुलदीप गंगवार, दिनेश कटियार, मेजर सुनील दत्त द्विवदी, मिथलेश अग्रवाल, विमल कटियार, ज्ञानेश गौड़, अनूप मिश्रा, दिलीप भारद्वाज, सुशील शाक्य, भाष्कर दत्त द्विवेदी, सुब्रत पाठक, अर्चना पांडेय, मुनीश मिश्रा, सूर्यकांत दीक्षित, कै लाश् राजपूत, कल्यान सिंह दोहरे, नरेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे। इससे पहले भाजपाइयों ने केंद्रीय मंत्री को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया।