फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Distillery and ethanol plant closed for five days

हड़ताल से 5 दिन से बंद है डिस्टिरली व एथेनॉल प्लांट

Sun, 10 Jan 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Distillery and ethanol plant closed for five days
हड़ताल की वजह से बंद पड़ी चीनी मिल की डिस्टिलरी। - फोटो : FARRUKHABAD
पांच दिन से बंद है डिस्टिलरी व एथेनॉल प्लांट
विज्ञापन

कायमगंज। चीनी मिल की डिस्टिलरी में कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पांच दिन से यहां रेक्टिफाइड स्प्रिट व एथेनॉल का उत्पादन बंद है। फिलहाल इस मामले में कर्मचारियों को वापस काम पर बुलाने के लिए कोई पहला नहीं की गई है।
घाटे में चल रही चीनी मिल को कुछ घाटे से उभारने के लिए 30 साल पहले डिस्टिलरी लगाई गई थी। यहां मिल से निकले शीरे से रेक्टिफाइड स्प्रिट बनाई जाती है। पांच साल पहले इसी में एथेनॉल प्लांट लगाया गया। इसे चलाने में कुछ न अड़चनें आती गईं। इसके बाद 2017 में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गंगा स्वच्छता अभियान के तहत प्लांट बंद करा दिए।
विज्ञापन

इससे खर्च बढ़ने से घाटा बढ़ता चला गया। इसके बाद मिल संघ ने जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (जेडएलडी) प्लांट लगवाया। इसे लगाने में 26 करोड़ की लागत आई। इस सत्र में डिस्टिलरी व एथेनॉल प्लांट चालू कराया गया। बीच में कभी ईंधन तो कभी अन्य तकनीकी खराबी से प्लांट बंद होता और चलता रहा। यहां काम करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 10 माह से वेतन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वे पांच दिन पहले काम ठप कर हड़ताल पर चले गए। तब से डिस्टिलरी व एथेनॉल प्लांट बंद है। साथ ही प्लांट के कूलर में कुछ तकनीकी खराबी भी हो गई। उसे दुरुस्त करने लिए भेजा गया है। फिलहाल इस समस्या का समाधान होता भी नजर नहीं आ रहा है। यहां रोज 15 हजार लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट व 15 हजार लीटर एथेनॉल का उत्पादन होता है। इस मामले में डिस्टिलरी इंचार्ज आरके मिश्रा ने बताया वे किसी काम से बाहर हैं। जब वे वहां पहुंचेंगे तब वे उत्तम एनर्जी के ठेकेदार से वार्ता कर समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed