फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Disposal of Public court cases in 1296

लोक अदालत में 1296 मामलों का निस्तारण

Sat, 14 Mar 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 14 Mar 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
Disposal of Public court cases in 1296
दीवानी न्यायालय में आयोजित मासिक राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में 1296
विज्ञापन
मामलों का निस्तारण किया गया। इसमें भूमि अधिग्रहण, राजस्व व मनरेगा मामलों के अन्य मामले सुलह समझौते के आधार पर निपटाए गए। इनसे 28,59,670 रुपये समझौता धनराशि मिली।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में मासिक राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत का आयोजन जिला जज राजन चौधरी की अध्यक्षता में हुआ। इसमें सुलह समझौते के आधार पर मुकदमा का निस्तारण किया गया। राजस्व के 180 वाद, चकबंदी के 17 वाद, विरासत के 362 मामले, वैवाहिक के 2, नगर पालिका नामांतरण संबंधी 25 मामलों का निस्तारण किया गया।

उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के 10,35,654 रुपये के तीन प्रमाण पत्रों का मूल्यांकन किया गया। दीवानी के 12 मामलों का निस्तारण कर 12,85,990 रुपये वसूले गए। लघु फौजदारी के 585 मुकदमों का निस्तारण कर 57580 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया। अंतिम आख्याओं के 7 मामले निस्तारित कर 96446 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया है।

बैंक के 103 मामलों का निस्तारण कर 387000 रुपये समझौते के आधार पर निस्तारित कर वसूले गए। मासिक मेगा लोक अदालत में 6747 मामले लगाए गए थे। इसमें 1296 का निस्तारण किया गया। इन मामलों के निस्तारण से 2176 लोग लाभांवित हुए। इस दौरान न्यायिक अधिकारी, बैंक अधिकारी व वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed