फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Diseases increased due to change in weather, record 1030 patients reached OPD in one day

Farrukhabad News: मौसम बदलने से बीमारियों ने पकड़ी रफ्तार, ओपीडी में एक दिन में पहुंचे रिकार्ड 1030 मरीज

Thu, 20 Mar 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Diseases increased due to change in weather, record 1030 patients reached OPD in one day
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को इस सीजन के सर्वाधिक 1030 मरीज पहुंचे। डॉक्टर के कमरों से लेकर ब्लड नमूने कलेक्शन रूम तक लंबी कतारें लगी रहीं। घंटों बाद नमूना दिया जा सका। मौसम बदलने से मच्छरों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

होली खत्म होते ही बीमारियां तेजी से फैलने लगी हैं। सुबह-शाम की ठंडक और दिन में गर्मी के दौरान रंग की होली मुसीबत बन गया। यही नहीं त्योहार पर बेतरतीब खानपान ने उल्टी-दस्त के रोगियों को बढ़ा दिया। बुधवार सुबह आठ बजे से ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ जमा होने लगी। ऑनलाइन पंजीकरण, पर्चा काउंटर, डॉक्टर रूम से लेकर ब्लड नमूना कलेक्शन रूम तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

दोपहर डेढ़ बजे तक अस्पताल में सीजन के सबसे अधिक रिकार्ड 1030 पर्चा बनाए गए। इनमें सबसे अधिक 500 से अधिक मरीज खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीजों ने फिजीशियन के थे। बुखार की प्रकृति जानने के लिए जांच कराने के लिए भी मरीजों को मशक्कत करनी पड़ी। बुखार से बेहाल मरीज घंटों लाइन में लगे रहे। दो बजे अस्पताल बंद होने तक मरीजों का आना जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
लैब में लिए 200 से अधिक नमूूने
लैब में जांच का दायरा भी तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार को भीड़ के चलते 200 से अधिक नमूने लिए गए। हालांकि फिलहाल अधिकांश मरीज वायरल से पीड़ित ही आ रहे हैं। लैब कर्मियों के मुताबिक मलेरिया समेत अन्य किसी तरह के मरीज नहीं आ रहे हैं।
----------
घरों में मच्छरों का तेजी से बढ़ा प्रकोप
गर्मी शुरू होते ही मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है। शाम ढलते ही घरों में मच्छरों के हमले शुरू हो रहे हैं। मच्छररोधी संसाधन भी नाकाम साबित हो रहे हैं। इससे आने वाले दिनों में बीमारी और बढ़ने की आशंका है।

------------
मौसम बदल रहा है। मार्च में कम कपड़े पहनने की जरूरत नहीं है। दिन में गर्मी के दौरान भी मोटे कपड़े की फुल शर्ट पहनें। मच्छरों से हर हाल में बचाव रखें। खांसी, जुकाम, बुखार हो, तो गुनगुना पानी पीएं। लापरवाही की बजाय सरकारी अस्पताल में तुरंत दवाई लें। होली पर मावा से बनी ताजा गुजिया ही खाएं। - डॉ. प्रवीन कुमार, लोहिया अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed