फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dirty sheets in emergency, Eddie upset due to cold room not opening

Farrukhabad News: इमरजेंसी में गंदी चादरें, कोल्ड रूम न खुलने से एडी खफा

Thu, 06 Jun 2024 02:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Dirty sheets in emergency, Eddie upset due to cold room not opening
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल का पहली बार निरीक्षण करने पहुंची अपर निदेशक स्वास्थ्य (एडी हेल्थ) डॉ. संजू अग्रवाल को इमरजेंसी के दवा रूम में गंदी चादरें मिलीं। कोल्ड रूम न खुलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। पीकू वार्ड के फार्मेसी रूम में कोल्डड्रिंक व पानी की खाली बोतलें भरी मिलीं। गंदगी देख उन्होंने जमकर फटकार लगाई। वह सीएमएस से काफी खफा दिखीं।
विज्ञापन

एडी हेल्थ डॉ. संजू अग्रवाल बुधवार सुबह करीब पौने 12 बजे इमरजेंसी पहुंची। गेट पर बैठी गार्ड से काम के बारे में पूछा, तो जवाब नहीं दे सकी। ई-अस्पताल काउंटर पर जानकारी हासिल की। इसके बाद इमरजेंसी पहुंची, तो दवा कक्ष के एक कोने में गंदी चादरें और दूसरे में गंदा डस्टबिन रखा मिला। इसी दौरान सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी भी पहुंच गए। सीएमएस के पहुंचते ही एडी के कार्यालय सहायक जेपी सुड़ेले दखल शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमएस का हाथ पकड़ा और चादरों के पास खड़ा करके वीडियो बनवाया। पीडियाट्रिक वार्ड में एडी के पहुंचने पर चादर बिछती मिली, तो नाराजगी व्यक्त की। महिला वार्ड में कूलर बंद मिला। यहां भी कार्यालय सहायक ने सीएमएस को पकड़कर आगे करके फोटो खिटवाया। एडी के कोल्ड रूम पहुंचने से पहले ताला खुल गया, मगर फर्श काफी गंदा दिखा। एक कमरे का एसी चल रहा था, मगर कमरा गर्म था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भर्ती मरीजों का रजिस्टर मांगा, तो सीएमएस न तो रजिस्टर दिखा सके और न ही प्रभारी का नाम बता सका। उन्होंने शीघ्र ही मरीज भर्ती करने के निर्देश दिए। जनऔषधि केंद्र के सामने लगा वाटर कूलर गर्म पानी देता मिला।
एडी को पीकू वार्ड, अल्ट्रासाउंड, महिला अस्पताल के एसएनसीयू, ओटी में भी अव्यवस्थाएं मिलीं। उन्होंने कई वार्डों का भी निरीक्षण किया। स्टोर रूम में बेतरतीब सामान देख नाराजगी व्यक्त की। एडी ने बताया कि कई स्थानों पर गंदगी के अलावा कुछ अन्य कमियां मिली हैं। उनको दुुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
-----------
इरीटेट न करिए, बार-बार आगे करना गलत है...
सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी को उस समय गुस्सा आ गया, जब एडी के साथ चल रहे कार्यालय सहायक जेपी सुडेले बार-बार उन्हें हाथ पकड़कर अव्यवस्थाओं के पास खड़ा करके फोटो और वीडियो बनाने के लिए कह रहे थे। पीकू वार्ड में जब कार्यालय सहायक ने अप्रिय व्यवहार किया, तो सीएमएस गुस्सा गए। उन्होंने कहा कि इरीटेट न करिए। डॉक्टर के साथ बार-बार इस तरह का व्यवहार करने का अधिकार किसने दिया। सीएमएस का गुस्सा देख एडी ने दखल देकर मामला शांत करवाया।

---------
गड़बड़ी मिलने पर इलेक्ट्रीशियन को फटकार
निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर तार खुले मिलने, पीकू वार्ड में लगा हीटर लटके होने समेत कई अव्यवस्थाएं मिलने पर एडी ने इलेक्ट्रीशियन पवन तिवारी को जमकर फटकार लगाई। कहा कि काफी शिकायतें मिल रही हैं। अपना काम नहीं करते अन्य कार्यों में दखल देना ठीक नहीं है। शासन को लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed