फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dinesh extinguished the lamp of his house

Farrukhabad News: दिनेश ने ही बुझा दिया अपने घर का चिराग

Sun, 02 Jul 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 02 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dinesh extinguished the lamp of his house
इनसेट
विज्ञापन

-------------------
यह है घटनाक्रम
- 3.44 बजे दिनेश ने व्हाट्सएप ग्रुप पर परिवार सहित आत्महत्या का मैसेज किया
- करीब 4 बजे दिनेश ने पुत्र, पुत्री, पत्नी व बहन पर किया हमला
- करीब 5.15 बजे पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज भाटी
- करीब 5.45 बजे पहुंची फोरेंसिक टीम
- 6.55 बजे एसपी ने पहुंचकर की जांच
- 7.20 बजे घटनास्थल से गए एसपी
- 7.40 बजे एडिशनल एसपी ने पहुंचकर लिया जायजा
---------------------------------------

दिनेश ने ही बुझा दिया अपने घर का चिराग

कमालगंज। कर्ज से परेशान दिनेश ने आपा खोकर अपने पुत्र ओसीएम (3) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इकलौते बेटे की हत्या कर दिनेश ने अपने ही घर का चिराग बुझा दिया। (संवाद)
विज्ञापन

---------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई के सिर पर सवार था खून

कमालगंज। दिनेश ने अपने कमरे में बेटे ओसीएम की हत्या करने के बाद पत्नी मीना व पुत्री आंशी पर भी गंडासे से हमला किया। इस पर मीना चिल्लाने लगी। शोरगुल सुनकर पड़ोस के कमरे में सो रही बहन शीतला ने बचाने को दरवाजा खटखटाया तो आवेश में आकर दिनेश ने उस पर भी जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। अस्पताल में भर्ती शीतला ने बताया कि भाई के सिर पर खून सवार था। (संवाद)
---------------------------------------------

घटना के बाद बाहर से कुंडी बंद कर भागा दिनेश
कमालगंज। पड़ोसी सचिन कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद दिनेश अपने घर के मुख्य गेट की कुंडी बाहर से बंद कर भाग गया था। घर के कमरे में घायल तड़प रहे थे। इस पर दिनेश का छोटा भाई वीरेश छत पर चढ़कर पड़ोसी के घर से उतर कर बाहर पहुंचा। कुंडी खोलने के बाद वीरेश घायल भाभी मीना को कार से लोहिया अस्पताल ले गया। जबकि ताऊ रामसरन का पुत्र राजवीर ओसीएम को अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। (संवाद)
----------------------------------------

घटना से परिजन बेहाल, बचीं तीन पुत्रियां
कमालगंज। दिनेश का विवाह हरदोई जिले के बरामऊ गढ़िया गांव निवासी जवर सिंह की पुत्री मीना से हुआ था। दिनेश की एक पुत्र ओसीएम था। जबकि तीन पुत्री प्रानशी (13), आंशी (11) व दिव्या (9) है। बहन रेनू व रीता की शादी हो गई। शीतला अविवाहित है। छोटा भाई वीरेश व उसकी पत्नी मंजू दिनेश के साथ ही रहते हैं। पिता सर्वेश कुमार फर्रुखाबाद के एक शीतगृह में मशीन रूम इंचार्ज की नौकरी करते हैं। घटना के बाद से परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed