फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dilapidated poles of 33 kV line bent by the storm

Farrukhabad News: आंधी से झुके 33 केवी लाइन के जर्जर पोल

Tue, 09 Jun 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated poles of 33 kV line bent by the storm
अमृतपुर। अमृतपुर तहसील को जाने वाली 33केवी विद्युत लाइन के कई पोल रविवार को आई आंधी के कारण झुक गए। इससे फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पोलों को सीधा कराया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन


चित्रकूट के पास बदायूं मार्ग पर स्थित लोहे के पोलों का निचला हिस्सा लंबे समय तक बाढ़ के पानी में रहने से जर्जर हो गया था। रविवार को आंधी चलने पर कई पोल सड़क की ओर झुक गए। इससे मार्ग से गुजरने वाले बड़े वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी मिलने पर प्रभारी जेई शिवम तिवारी, जेई हरिओम सिंह और एसडीओ विनोद शुक्ला कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने झुके हुए पोलों को ठीक कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

प्रभारी जेई शिवम तिवारी ने बताया कि इस लाइन के करीब सात पोल नीचे से गल चुके हैं। उनकी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। मंगलवार से नए पोल लगाए जाने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि दो माह पहले आई आंधी में भी कई पोल गिर गए थे। इसके चलते यह लाइन बंद कर दी गई थी। वर्तमान में तहसील क्षेत्र को पुरानी लाइन से जोड़कर विद्युत आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed