फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dhiresh was selected for the post of Law Officer

विधि अधिकारी पद पर धीरेश का हुआ चयन

Fri, 14 Jan 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dhiresh was selected for the post of Law Officer
धीरेश कुमार अग्निहोत्री। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। कस्बे के गंगा गली निवासी धीरेश कुमार अग्निहोत्री का चयन केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय में ट्रेडमार्क विधि अधिकारी पद पर हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग से 60 पदों के लिए हुए चयन में उन्होंने अच्छी रैंक हासिल की।
विज्ञापन

मूल रूप से गंगापार के गांव अंतूपुरवा के रहने वाले धीरेश ने तीन बार राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) उत्तीर्ण की है। ब्रजेश शरण व उमा अग्निहोत्री के बेटे धीरेश ने कस्बे के आरपी इंटर कालेज से 2007 में हाईस्कूल व 2009 में इंटरमीडिएट किया।
विज्ञापन

सीएसजेएम विश्वविद्यालय परिसर से बीएससी, बीएचयू से एलएलबी और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ से 2017 में एलएलएम किया। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) जुलाई 2018, दिसंबर 2019 व जून 2020 पास की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरेश ने बताया कि वाणिज्य मंत्रालय में ट्रेडमार्क विधि अधिकारी के 60 पदों के लिए संघ लोक सेवा आयोग दिल्ली से उनका चयन हो गया है। बच्चों की पढ़ाई के लिए उनके माता-पिता कमालगंज में बस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed