{"_id":"585c12414f1c1b501ae39896","slug":"dhaba-employee-killed-by-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से ढाबा कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से ढाबा कर्मचारी की मौत
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाबा से ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से घर लौटते समय ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं पहने था।
जिला शाहजहांपुर थाना अल्हागंज के गांव नौगवां निवासी रामकरन राठौर (28) पुत्र विजयबहादुर सिंह थाना राजेपुर के निबिया चौराहा पर स्थित ढाबा पर काम करता था। बुधवार रात नौकरी खत्म करने के बाद रामकरन बाइक से वापस घर लौट रहा था। रामकरन राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव शेराखार निबिया के पास सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर रामकरन घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर मौजूद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस बीच घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को दी। सूचना मिलने पर पिता विजयबहादुर के अलावा परिवार के अन्य लोग भी आ गए। परिजनों ने शव को देखकर उसकी पहचान की। बताया कि रामकरन के एक बेटा और एक बेटी है। थाना प्रभारी भीम सिंह जावला ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।