{"_id":"64da6b0f0e230c647d0ee319","slug":"devotees-performed-jalabhishek-amidst-the-cheers-of-damrua-wale-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-1848-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डमरुआ वाले के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डमरुआ वाले के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। सावन के सोमवार को जिले भर के शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगते रहे। लंबी कतारों में लगकर भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। भोलेनाथ से मनोकामना पूरी करने का आर्शीवाद लेकर बेलपत्र आदि चढ़ाए। पांचाल घाट पर भोर से एकत्र कांवडियों ने गंगा में डुबकी लगाकर जल भरा। नाचते गाते कांवडि़ये शिवालयों की ओर कूच करते रहे। शाम को शिवालयों में भव्य सजावट की गई। भगवान का श्रृंगार दर्शन करने को लोगों की भीड़ लगी रही।
सोमवार को सुबह से ही घरों में भगवान शंकर की पूजा करने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों की ओर रुख किया। शहर के पांडवेश्वरनाथ मंदिर, भूतेश्वरनाथ, द्वादश ज्योर्तिलिंग धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कतार में लगकर सभी ने बारी-बारी से प्रभु के दर्शन कर बेलपत्र, धतूरा, फूल, प्रसाद जल आदि चढ़ाया। रेलवे रोड स्थित पांडवेश्वर नाथ शिवालय में महिला-पुरुष भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहर बाद तक लोग जलाभिषेक के लिए पहुंचते रहे।
भक्तों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के उद्घोष से मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया। जलाभिषेक के बाद निकले भक्तों को युवाओं की टोली चंदन लगा रही थी। पांचाल घाट पर कांवडियों की भारी भीड़ रही। आसपास गांवों, कस्बोंं से पहुंचे लोग डीजे की धुन पर गाते नाचते शिवालय जाते रहे। शाम के वक्त शिव मंदिरों में भव्य श्रृंगार कर झांकी सजाई गई। इसे देखने के लिए घरों से परिवार सहित लोग निकले। देर रात तक शहर में चहल पहल बनी रही। शिवालयों में रुद्राभिषेक भी किया गया।