फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Devkumar became the president of Mahadevi branch and Pankaj became the secretary.

Farrukhabad News: महादेवी शाखा के देवकुमार अध्यक्ष व पंकज बने सचिव

Mon, 22 Apr 2024 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Devkumar became the president of Mahadevi branch and Pankaj became the secretary.
फर्रुखाबाद। भारत विकास परिषद की महीयसी महादेवी शाखा के दायित्व ग्रहण समारोह में अध्यक्ष देवकुमार शर्मा और सचिव पंकज वर्मा समेत सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कहा कि संस्था सामाजिक कार्यों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी
विज्ञापन

शहर के सेनापति स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महासचिव उत्तर मध्य क्षेत्र भारत भूषण जुनेजा, विशिष्ट अतिथि शपथ अधिकारी विवेक कुलश्रेष्ठ ने देव कुमार शर्मा को अध्यक्ष, पंकज वर्मा को सचिव, गौरव मिश्रा को कोषाध्यक्ष, आशीष कुमार शर्मा को संगठन सचिव एवं ज्योति शर्मा महिला संयोजिका के रूप में दायित्व ग्रहण कराया। बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर मनमोह लिया। नए सदस्यों में प्रीति गुप्ता, नितिन बंसल, संजय गुप्ता, महेश वर्मा, जितेंद्र वर्मा, सुनीता गुप्ता, राजीव बरतरिया, विष्णु अरोड़ा, चित्रा अग्निहोत्री समेत 11 लोगों ने सदस्यता संकल्प लिया। प्रांतीय वित्त सचिव आलोक रायजादा ने नए सदस्यों का उत्तरी पहनाकर सम्मान किया। वित्त सचिव ने पूरी साल का आय व्यय और निवर्तमान सचिव ने वर्ष 2023-24 का ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि विवेक कुलश्रेष्ठ ने नए सदस्यों को परिषद के बारे में बताया। मुख्य अतिथि भारत भूषण जुनेजा ने जिले की शाखाओं के दायित्वधारियों को परिषद के दिशा-निर्देश समझाए। इसमें अन्य शाखाओं के कन्हैया लाल जैन, अतुल रस्तोगी, अनुपम पुरवार, रीता दुबे, अनीता पाठक, आशा वर्मा, संजय दुबे, आरके वर्मा का सहयोग रहा। संचालन अभिषेक श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed