{"_id":"6a1f3085574a6b39f0079b3e","slug":"develop-lohia-hospital-to-aiims-pgi-level-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-143090-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल को एम्स-पीजीआई स्तर पर विकसित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल को एम्स-पीजीआई स्तर पर विकसित करें
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कांग्रेसियों ने लोहिया जिला अस्पताल को एम्स-पीजीआई स्तर पर विकसित करने की मांग की है। उन्होंने अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की स्थायी तैनाती की भी मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांगपत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया, जिसमें पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य शुभम तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था लंबे समय से संसाधनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रही है। लोहिया अस्पताल में आधुनिक जांच मशीनों का अभाव है। सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं और पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाओं की भी कमी है। इस कारण मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अन्य जिलों में रेफर किया जाता है। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
तिवारी ने बताया कि फर्रुखाबाद ही नहीं, आसपास के कई जिलों के मरीज भी लोहिया अस्पताल पर निर्भर हैं। अस्पताल में उच्च स्तरीय सुविधाएं विकसित होने से हजारों मरीजों को राहत मिलेगी। इससे निजी अस्पतालों पर निर्भरता भी कम होगी। उन्होंने अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की स्थायी नियुक्ति, अत्याधुनिक जांच उपकरण, आईसीयू, ट्रॉमा सेंटर तथा सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं शुरू करने की मांग की। इस दौरान प्रदेश सचिव अर्चना राठौर, पीयूष राठौर, मो. मेराजुद्दीन, राजेश राठौड़, सोनी दीक्षित, विपिन प्रजापति, विकास अग्निहोत्री, ऋषभ अग्निहोत्री, सत्यप्रकाश तिवारी, जीतू मिश्रा, धीरज त्रिवेदी, ब्रजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।