{"_id":"64501b1f225f5d159305e766","slug":"deputy-cm-will-come-tomorrow-farrukhabad-news-c-12-1-211079-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डिप्टी सीएम कल आयेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डिप्टी सीएम कल आयेंगे
Tue, 02 May 2023 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 02 May 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निकाय चुनाव में मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने के लिए तीन मई को डिप्टी सीएम का कार्यक्रम लग गया है। सोमवार को डीएम व एसपी ने सभास्थल व हेलीपैड का निरीक्षण किया।
निकाय चुनाव में भाजपा अपने प्रत्याशियों को पूरी दमदारी से लड़ा रही है। 11 मई को मतदान है। मतदाताओं के ध्रुवीकरण पर भी फोकस किया जा रहा है। तीन मई को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के यहां आने का कार्यक्रम लग गया है। गुरुगांव देवी मंदिर के निकट स्थित मैदान में हेलीपैड और सभास्थल बनाने की योजना है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ सभास्थल व हेलीपैड का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। पार्टी सूत्रों की माने तो 10 मई से पहले भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के भी आने की संभावना है। डीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का तीन मई को आने का कार्यक्रम है। इसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने सभास्थल व हेलीपैड का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम सुुभाष चंद्र प्रजापति मौजूद रहे।
शहर के वार्ड नंबर नौ कृष्णानगर ने जिलाधिकारी से मतदेय स्थल बदलने की मांग की। कहा कि विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्र दुर्गा नारायण डिग्री कॉलेज फतेहगढ़ रहा। जबक निकाय चुनाव मतदान केंद्र जनता इंटर कॉलेज में बना दिया गया है जो मोहल्ला गोला कोहना से करीब दो किमी दूर है। उन्होंने डीएन कालेज में ही मतदान केंद्र बनाने की मांग की।