फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Deputation of Shikshamitra on the orders of the High Court

Farrukhabad News: हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षामित्र की हुई तैनाती

Thu, 16 Mar 2023 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Deputation of Shikshamitra on the orders of the High Court
अमृतपुर। हाईकोर्ट आदेश पर लगभग साढ़े तीन बर्ष बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा मित्र को विद्यालय में तैनाती दी है।
विज्ञापन

विकास खंड राजेपुर के प्राथमिक विद्यालय निबिया में सितंबर 2019 को तत्कालीन सीडीओ डाॅ. राजेंद्र पेंसिया ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण के समय शिक्षामित्र हेमलता अनुपस्थित थीं। सीडीओ के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षामित्र की सेवा समाप्ति की कार्रवाई कर दी थी। बीएसए के आदेश के खिलाफ शिक्षामित्र ने हाईकोर्ट में वाद दायर किया था।
उच्च न्यायालय में प्रकरण की सुनवाई बाद 19 जनवरी 2023 को शिक्षामित्र को सभी अवशेष देयकों सहित सेवा बहाली का आदेश दिया गया। उच्च न्यायालय का आदेश मिलने के बाद बीएसए लाल जी यादव ने ग्राम शिक्षा समिति की बैठक कर निर्णय लेने के आदेश दिए।
विज्ञापन

बीएसए के आदेश पर ग्राम शिक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें समिति ने शिक्षामित्र को तीन दिन में कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा। शिक्षामित्र ने विद्यालय पहुंचकर प्रभारी प्रधानाध्यापक धीरेंद्र सिंह के समक्ष कार्यभार ग्रहण किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed