फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Demand to get MP Corridor made from the district met the Road Transport Minister

Farrukhabad News: सड़क परिवहन मंत्री से मिले सांसद, कॉरीडोर जिले से बनवाने की मांग

Tue, 01 Aug 2023 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Demand to get MP Corridor made from the district met the Road Transport Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गाजियाबाद कानपुर ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कारीडोर एक्सप्रेस वे को जिले से गुजारने के लिए सांसद ने सड़क परिवहन मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने एक्सप्रेस को जिले से ही गुजारने के लिए डीपीआर बनाने की मांग की। वहीं अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश संयोजक केके द्विवेदी उर्फ बंटू ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा।
सांसद मुकेश राजपूत ने सेवानिवृत्त जनरल व सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री वीके सिंह से मुलाकात की। सांसद ने कहा कि पहले गंगा एक्सप्रेस वे जिले से निकल गया। अब दूसरा एक्सप्रेस वे हर हाल में जिले से बनना चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री को भेज गए पत्र में अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश संयोजक ने कहा कि तीन साल पहले गंगा एक्सप्रेस की घोषणा हुई, तो जनपद के लोगों को आस बंधी, कि गंगा यहां से गुजरती हैं, तो एक्सप्रेस वे भी निकलेगा। इससे हर साल होने वाली बाढ़ की तबाही रुकेगी। पत्र पर जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवम त्रिपाठी, हरिशंकर गुप्ता, हिमांशु शाक्य, अखिलेश पांडेय आदि के हस्ताक्षर हैं। (संवाद)
विज्ञापन

--------
सपा के फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन की होड़
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी ने फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने वालों की होड़ लगी है। मंगलवार तक कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि युवजन सभा के जिलाध्यक्ष पद के लिए शाहरुख खान, राजीव यादव, जोगेंद्र यादव, विनय कुमार, सुरेंद्र सिंह यादव, छात्र सभा में प्रेम उर्फ अमन चतुर्वेदी, अखिल कठेरिया, राजीव यादव, अमित कठेरिया, लोहिया वाहिनी के लिए अनुराग यादव, देव सिंह यादव, राजीव यादव, राजीव यादव, राजपाल यादव और विशाल यादव आदिन ने आवेदन किया है। शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष के लिए अरविंद यादव ने आवेदन जमा किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed