फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Demand for Gamchha increases among youth as summer approaches

Farrukhabad News: गर्मी आते ही युवाओं में बढ़ी गमछों की मांग

Sun, 05 May 2024 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Demand for Gamchha increases among youth as summer approaches
फर्रुखाबाद। गर्मी आते ही गमछा (अंगौछा) की मांग बढ़ गई है। युवा वर्ग भी जमकर गमछा खरीद रहा है। गर्मी में गमछा सिर पर बांधकर निकलने से लू-लपट आदि से राहत मिलती है। बीमारियों से भी बचाव होता है। बाजार में सूती गमछा 90 से 150 रुपये में बिक रहे है। केसरिया रंग के गमछे की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन


अबकी बार मई में ही अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। भीषण गर्मी के चलते घर से निकलने से लोग कतराते हैं। कामकाजी लोगों को मजबूरी में निकलना पड़ता है। चटक धूप व लू के थपेड़ों से कई बीमारियां भी हो जाती हैं। बीमारियों से बचने के लिए लोग गमछा सिर पर बांधकर निकल रहे हैं। वैसे तो अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग ही गर्मी में सिर पर अंगौछा बांधे मिलते थे, लेकिन अब शहर के युवाओं में भी गमछा का क्रेज बढ़ा है। गर्मी में गमछा की मांग बढ़ने लगी है। बाजार में ट्रेडिशनल सूती गमछा उपलब्ध हैं। युवाओं की पसंद केसरिया गमछा बने हैं। सफेद गमछा की भी मांग है। बाजार में सूती गमछा 90 से 150 रुपये में बिक रहा है। लालसराय पानी टंकी के नीचे दुकान से अंगौछा खरीद रहे राजीव गांधी नगर निवासी राहुल पांडेय कहते हैं कि गर्मी में सिर पर गमछा डालने से धूप व लू-लपट आदि नहीं लगती। दुकानदार रामू अवस्थी ने बताया कि वैसे तो मई के अंतिम सप्ताह से गमछा की मांग बढ़ती थी, लेकिन इस बार अभी से गमछा की मांग पिछले साल की अपेक्षा 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है। केसरिया व सफेद सूती गमछा की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed