फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Delivery took place at CHC gate, child died

Farrukhabad News: सीएचसी गेट पर हुआ प्रसव, बच्चे की मौत

Wed, 11 Oct 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Delivery took place at CHC gate, child died
कायमगंज। सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर की गई प्रसूता की गांव बरझाला के पास हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस का ईएमटी प्रसूता को सीएचसी वापस लेकर पहुंचा। गेट पर ही महिला का प्रसव हो गया। बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह गांव कटरा रहमत खां निवासी आमिर की 35 वर्षीय पत्नी रौशी को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रसूता की हालत नाजुक देख करीब सुबह 10 बजे स्टाफ नर्स ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सीएचसी से महज दो किमी. दूर गांव बरझाला के पास प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। एंबुलेंस का ईएमटी बलराम उसे लेकर वापस आ गया। सीएचसी गेट पर पहुंचने पर महिला का प्रसव होने लगा। सूचना पर स्टाफ नर्स वहां पहुंची। महिला को अस्पताल ले जाया गया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। कुछ देर बाद बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

स्टाफ नर्स का कहना है पेट में बच्चा घूम जाने के कारण रेफर किया था। पहले बच्चे की मौत होने पर मायूस होकर परिजन घर चले गए। प्रसव के दौरान अस्पताल में तैनात डॉक्टर मौजूद नहीं थीं। स्टाफ नर्स का कहना है कि वे मौजूद थीं, मेडिकल परीक्षण कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्साधीक्षक डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।



ऑपरेशन से एक प्रसव के बाद बंद हो गई सुविधा

कायमगंज सीएचसी में गंभीर मरीजों के ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा बड़े जोर-शोर से शुरू की गई थी। ओटी की साफ-सफाई कर सारी व्यवस्थाएं पूरी कर चार अगस्त को सीएचसी पर ऑपरेशन से पहला प्रसव कराया गया। इसके बाद यह सुविधा बंद हो गई। पहले की तरह अब फिर गंभीर महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया जाने लगा है। ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा के लिए सर्जन डॉ. इमरान व एनेस्थीसिया के डॉक्टर अरुण यादव को ऑन काल तैनात किया गया है। अब यह सुविधा बंद चल रही है। चिकित्साधीक्षक डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि ऑपरेशन की सुविधा जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed