फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Debt-ridden farmers were hanged life

कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगा दी जान

Sat, 11 Jul 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 11 Jul 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Debt-ridden farmers were hanged life
बेटे के रोजगार को लिए कर्ज में डूबे पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सुबह खेत पर गए गांव के लोगों ने पेड़ से शव लटका देख परिजनों को सूचना दी। परिजन रोते बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गांव गगनी निवासी रामबाबू (48) का बेटा शैलेंद्र जम्मू में रांगे का काम करता है। शैलेंद्र की कुछ दिन पूर्व एक ठेके को लेकर बातचीत हुई थी। वह गांव आया और अपने पिता को ठेके के संबंध में जानकारी दी। रामबाबू ने गांव के कुछ लोगों से रुपये उधार लिए और पुत्र को दिए। ठेका लेकर काम कराने के लिए गांव के एक दर्जन लड़कों को शैलेंद्र अपने साथ लेकर जम्मू गया।

लड़कों को एडवांस में रुपये दिए। 10 जुलाई की दोपहर शैलेंद्र का पिता के पास फोन आया। उसने बताया कि उसका ठेका निरस्त हो गया है। इसके लिए लगाए गए रुपये भी डूब गए। इससे रामबाबू परेशान हो गया। शुक्रवार की शाम वह घर से खेत पर गया। रात में वह घर नहीं लौटा। शनिवार की सुबह गांव के लोग खेत पर जा रहे थे किए आम के पेड़ पर रामबाबू का शव

लटका देखा। गांव वालों ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी। परिवार के लोग रोते बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों के सहयोग से शव को पेड़ से उतारा और पंचनामा भर

पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र शैलेंद्र ने बताया कि पिता ने कर्ज लेकर ठेके के लिए रुपये दिए थे। ठेका निरस्त हो गया था। इस कारण पिता परेशान रहने थे। पिता ने तहमद से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed