{"_id":"5ff9dedc8ebc3e34062440ed","slug":"death-of-young-man-injured-by-bullet-report-of-murder-on-two-farrukhabad-news-knp604965058","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली से घायल युवक की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली से घायल युवक की मौत, कोहराम
विज्ञापन
गंगा का फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
गोली से घायल युवक की मौत, दो पर हत्या की रिपोर्ट
राजेपुर। गोली लगने से घायल युवक की सैफई ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। बहनोई ने गांव के ही दो लोगों पर पुरानी रंजिश में हत्या करने का मुकदमा लिखाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली पेट में लगकर पीठ से निकलने की पुष्टि हुई है।
गांव जसूपुर निवासी गंगाराम (38) पुत्र स्व. रामकिशोर को शुक्रवार देर रात गोली मार दी गई थी। लोहिया अस्पताल से सैफई ले जाते वक्त बेवर में मौत हो गई। गंगाराम के बहनोई भरखा निवासी इतनेश कुमार पुत्र चिरौंजी लाल ने जसूपुर के सखेंद्र पुत्र नाजर और राकेश पुत्र बच्चूलाल पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे में कहा, दो साल पहले साले से झगड़ा हो गया था। तभी से वह पंजाब में प्राइवेट नौकरी कर रहा था।
गंगाराम शुक्रवार सुबह बहनोई के घर पहुंचा था। वहां से शाम पांच बजे गांव चला गया था। वहीं से उसे फोन पर सूचना दी कि गांव के ही दो लोगों ने गोली मार दी है। पुलिस ने रात में ही दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि हुई है। गोली पेट में लगने के बाद पीठ में निकल गई।
विज्ञापन
अधिक रक्तस्राव होने से मौत होना दर्शाया गया है। गंगाराम के बड़े भाई धर्मपाल भी पंजाब में ही नौकरी करते हैं। उसके चार बहनें हैं। माता-पिता की पहले ही मौत हो गई थी। गंगाराम का विवाह नहीं हुआ था। पुलिस ने अभी एक आरोपी की ही गिरफ्तारी दिखाई है।