फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Death of corona positive woman, emergency seal

कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, इमरजेंसी सील

Sat, 10 Apr 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Death of corona positive woman, emergency seal
लोहिया अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत के बाद डॉक्टरों से बातचीत करते सीएमएस। - फोटो : FARRUKHABAD
कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, इमरजेंसी सील
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज कराने आई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाद में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इस पर इमरजेंसी सैनिटाइज करके चार घंटे के लिए सील कर दी गई।
वैकल्पिक इमरजेंसी में मरीजों का इलाज किया गया। वहां भी एक मरीज संक्रमित मिलने पर उसे भी बंद करके मुख्य इमरजेंसी खोल दी गई। महिला का इलाज करने वाले डॉक्टर और अन्य स्टाफ को पांच दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला नवाब न्यामत खां निवासी 48 वर्षीय महिला को सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन सुबह 10 बजे उसे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ले गए। डॉ. इमरान अली और फार्मासिस्ट संजीव कुमार समेत वार्ड ब्वाय ने इलाज किया। इसके बाद उसकी कोरोना जांच कराई गई। इसके बाद फिर इमरजेंसी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर उसे वार्ड में शिफ्ट करने वाले थे कि उसकी मौत हो गई। कुछ ही देर में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। इसके बाद इमरजेंसी को सैनिटाइज करवाकर चार घंटे के लिए बंद कर दिया गया। वैकल्पिक इमरजेंसी में मरीज देखे जाने लगे।
करीब तीन बजे एक मरीज आया। वह भी संक्रमित निकला। इस पर उस कक्ष को भी सैनिटाइज किया गया। इसके बाद मुख्य इमरजेंसी में काम शुरू कर दिया गया। सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चलती रहेंगी। महिला की मौत की सूचना प्रशासन को दे दी गई है।

संक्रमित के परिजनों सहित 25 के नमूने लिए
कायमगंज। मोहल्ला नुनहाई निवासी 57 वर्षीय टेंट हाउस मालिक के कोरोना संक्रमित होने की सूचना पर टीम ने उनके परिवार सहित 25 लोगों के नमूने लिए हैं। टीम के नेत्र परीक्षक गौरव मिश्रा ने बताया कि कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए नगरपालिका को सूचना दे दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed