{"_id":"5f357fbd8ebc3e3cf26907b9","slug":"death-farrukhabad-news-knp576754111","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता ग्रामीण का शव बाग में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता ग्रामीण का शव बाग में पड़ा मिला
विज्ञापन
नवाबगंज। बुधवार को घर से नाराज होकर गए ग्रामीण का शव गुरुवार को पास के गांव में बाग में पड़ा मिला। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव नगला बारिक निवासी जोगेंद्र सिंह यादव(40) बुधवार को परिवार में हुई अनबन के बाद अचानक घर से निकल गए थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं आए तो परिवार के लोगों ने खोजबीन की, लेकिन जोगेंद्र का कुछ भी पता नहीं चला।
गुरुवार शाम को गांव के कुछ लोग गांव हुसैनपुर निवासी रतनलाल के बाग में घास काटने के लिए गए। वहां इन लोगों ने एक शव पड़ा देखा। सूचना गांव के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे सत्येंद्र सिंह ने ग्रामीण की शिनाख्त भाई जोगेंद्र के रूप में की।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ आरके शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि जोगेंद्र की मौत कैसे हुई है।