{"_id":"663681e18ed4400df709f224","slug":"deadly-attack-on-village-head-after-entering-his-house-three-injured-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102840-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: घर में घुसकर ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: घर में घुसकर ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, तीन घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। दावत खाकर घर लौटे ग्राम प्रधान पर कुछ दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। बचाने आई छोटे भाई की पत्नी व चाचा को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मऊदरवाजा थाने के गांव करनपुर निवासी प्रधान शंकर कुमार (30) शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे दावत खाने के बाद घर में पहुंचे। छोटे भाई प्रवेश की पत्नी राजश्री (24) ने दरवाजा खोला। पीछे से लाठी-डंडों और सरिया से लैस लोगों ने हमला बोल दिया।
राजश्री ने बचाने का प्रयास किया, तो हमलावरों ने उसे भी लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे शंकर के चाचा देशराज (53) को भी नहीं बख्शा। हमलावरों ने तीनों को लहूलुहान कर दिया। घर में रखा सामान और बाइक भी तोड़ दी। तीनों लोग जमीन पर गिर गए। हमलावर मौके से भाग गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। शरीर में गंभीर चोट होने की वजह से इलाज चल रहा है। ग्राम प्रधान की मां रामप्यारी ने चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।