फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Deadly attack on brothers of firework wholesalers, serious

आतिशबाज भाइयों पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल

Fri, 11 Oct 2019 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on brothers of firework wholesalers, serious
हमलावरों की पिटाई से घायल आनंद कपूर। - फोटो : FARRUKHABAD
कार सवार छह से अधिक दबंगों ने दबंगई में आतिशबाजी के थोक विक्रेता की दुकान पर सरियों, डंडों से मारपीट कर दी। हमलावरों ने एक भाई का बेल्ट से गला कस दिया। बचाने पहुंचे संत निरंकारी मिशन के पूर्व प्रबंधक रहे पिता को भी पीट दिया।
विज्ञापन

दबंगों ने कैश लूटने का भी प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर तहरीर पर तीन नामजद समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन

शहर के दयाराम गली निवासी अशोक कुमार कपूर की सातनपुर मंडी के पास रोड पर आतिशबाजी की थोक दुकान है। गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे कार सवार छह से अधिक दबंग पहुंचे और उन्होंने दुकान बंद करने को कैश संभाल रहे अशोक कुमार के पुत्र गोल्डी कपूर (43) को कार से ही गाली देकर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्डी गए नहीं, तो एक दबंग नीचे उतर आया। इस पर गोल्डी पहुंचे, तो गालियां देेते हुए हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। पिटाई होते देख वहीं मौजूद गोल्डी के चचेरे भाई आनंद कपूर (45) पुत्र भोलानाथ बचाने पहुंचे। हमलावरों ने सरियों, डंडों से उसकी भी पिटाई शुरू कर दी। तभी दो दबंगों ने गोल्डी के गले में बेल्ट का फंदा कस दिया।
यह देख पिता अशोक कुमार बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया। एक कर्मचारी को भी नहीं बख्शा गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर आईटीआई चौकी प्रभारी रामकेस पुलिस बल के साथ पहुंचे। रात में ही घायल गोल्डी और आनंद कपूर को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनों भाइयों के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। गोल्डी को फ्रैक्चर भी हुआ है। अशोक कुमार की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने सातनपुर गांव के नितिन यादव पुत्र रामौतार, अजीत और मोहम्मदाबाद थाने के गांव सिरौली निवासी कुन्नू समेत तीन अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी रामकेश ने बताया कि अजीत को हिरासत में ले लिया गया है। फरार अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
संत निरंकारी मिशन के पूर्व प्रबंधक अशोक कुमार कपूर ने बताया कि सुबह से दबंगों के ही कुछ सिपहसलार मामले में समझौता करने को दबाव बना रहे हैं। उन्होंने साफ इनकार कर दिया है। कहा कि उनके यहां कैश लूटने का भी प्रयास किया गया था। सारी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड है।

इन्हीं दबंगों ने इससे पहले गुरुवार रात करीब पौने नौ बजे सातनपुर मंडी के पास स्थित बीयर की दुकान पर भी मारपीट की थी। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां एक युवक को जमकर पीटा था। वह अकेला था और चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed