{"_id":"669575b5be022b32d70f1204","slug":"dead-body-of-youth-who-jumped-into-ganga-found-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-113466-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का शव मिला
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का शव सोमवार देर शाम अटैना घाट पर खोजबीन कर रहे परिजनों को मिला। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भेज दिया है।
जनपद कासगंज थाना गंजडुडवारा के कादरगंज रोड निवासी पवन कुमार (40) का शव अटैना घाट पुल के समीप गंगा मे उतराता मिला। खोजबीन करते पहुंचे परिजनों ने शव को बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि पवन ऑटो चलाता था और शराब पीने का आदी था। नौ जुलाई की शाम शराब पीने की बात पर उसका परिजनों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह ऑटो लेकर घर से निकल गया। परिजन खोजबीन करते हुए गंगा के किनारे पहुंचे तो उसका ऑटो मिला। जानकारी करने पर पता चला कि युवक ने गंगा में छलांग लगाई है। कासगंज पुलिस को सूचना के बाद से परिजन पवन की तलाश कर रहे थे।
पवन की पत्नी तारावती, पुत्र प्रयांशु (19), पुत्री काजल (13) का हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया है। (संवाद)