फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of youth found in Ganga, accused of murder

Farrukhabad News: युवक का शव गंगा में मिला, हत्या का आरोप

Tue, 18 Jun 2024 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Ganga, accused of murder
कमालगंज। एक दिन पूर्व घाट पर जाने की बात कहकर घर से निकला युवक लापता हो गया। खोजबीन के दौरान युवक का शव गंगा में बहता मिला। परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शृंगीरामपुर निवासी नन्हे (25) खेती व मजदूरी करता है। वह गंगा में चढ़े हुए सिक्कों को भी बीनने चला जाता था। रविवार को गंगा दशहरा पर्व पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शृंगी ऋषि घाट पर भक्तों का अंबार लगा रहा। दोपहर को नन्हे घर से गंगा घाट पर सिक्के बीनने जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

पिता धर्मराज, भाई सुखराम, अरविंद गंगा किनारे खोजबीन के लिए गए तो पता चला कि एक युवक गंगा में डूब गया था, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर वह निराश होकर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह परिजनों ने फिर से गंगा के किनारे खोज शुरू की। दोपहर करीब दो बजे कुंडपुरा गांव के निकट गंगा में एक युवक का शव बहता मिला। जानकारी होते ही सुखराम आदि मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला। वह नन्हे का निकला। शव देख परिजन बेहाल हो गए।
मां गुड्डी देवी व बहन विनीता शव के पास बिलखने लगी। नन्हे पांच भाई सुखराम, अरविंद, राजू व छोटू में दूसरे नंबर का था। उसकी तीन बहन गीता, रीता व विनीता हैं। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश राय ने परिजनों से पूछताछ कर जांच की। दरोगा शंकरानंद ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाई अरविंद ने गांव के ही लोगों पर भाई की हत्या का आरोप लगाया। बताया कि 11 जून को उनका विवाद पड़ोसी से हुआ था। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई।
थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पहुंचकर जांच की। मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed