{"_id":"66182d953e9ca1e59f086255","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-on-a-tree-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-110263-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
कायमगंज। आम के बाग में एक पेड़ से युवक का शव लटका मिला। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई, मगर शिनाख्त नहीं हुई।
गुरुवार दोपहर गांव ममापुर में बम्बे के पास आम के बाग में कुछ लोगों ने पेड़ से शव लटका देखा। जानकारी पर इंस्पेक्टर रामअवतार व एसआई सुनील कुमार फोर्स के पहुंचे। करीब 35 वर्षीय युवक हरे रंग की साड़ी से पेड़ पर लटका था। सूचना पर फोरेंसिंक टीम भी पहुंच गई। टीम ने फोटोग्राफी कर नमूने आदि लिए। पुलिस ने शव फंदे से उतार लिया। युवक हरे कलर की चेकदार शर्ट व हल्के हरे कलर की लोअर पहने है।
पैर में स्पोर्ट शू पहने था। बाग में शव मिलने की सूचना आसपास गांव के लोगों को भी लगी। इस पर वहां काफी भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने शव को देखा लेकिन शिनाख्त नहीं कर सके। सीओ सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। आम का बाग ममापुर निवासी गनेश चंद्र उर्फ सकटू गंगवार का बताया गया। इंस्पेक्टर रामअवतार ने बताया शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।