फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of a young man found in the gutter of Lohia Hospital

Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल के गटर में मिला युवक का शव

Fri, 23 Aug 2024 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in the gutter of Lohia Hospital
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल परिसर के एक गटर में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। उसका पैंट कुछ दूरी पर रखा मिला। फाेरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। सड़ांध आने से शव दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक महिला पुरुष अस्पताल के बर्न यूनिट भवन व महिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के पीछे संकरी गैलरी में कूड़ा बीनने गई। उसे शौचालय के गटर में मुंह के बल किसी का शव पड़ा दिखा। उसने बाहर आकर सफाई कर्मी को सूचना दी। इसके बाद रंजीत नाम के व्यक्ति ने 112 को बताया। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने जांच कर थाने में जानकारी दी।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी भी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने जांच की। कादरीगेट थाना प्रभारी अवध नारायण पांडेय ने उसे बाहर निकलवाया। गटर से कुछ दूरी पर युवक का पैंट रखा मिला। कुछ स्वास्थ्य कर्मी हत्या कर शव डालने की आशंका भी जता रहे हैं। हालांकि मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। उसकी उम्र 45 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक दिव्यांग लग रहा है। हो सकता है कि वह शौच के बाद पानी लेने गया हो, लिहाजा उसी में गिर गया। मगर वह अंडरवियर पूरी तरह सही से पहने था। चेहरे की खाल पूरी तरह गल चुकी है। पुलिस ने शव मोरचरी में रखवा दिया है।

------
नरकंकाल की भी नहीं हुई शिनाख्त
लोहिया अस्पताल की मोरचरी के पास बने नलकूप की झाड़ियों में करीब दो साल पहले एक नरकंकाल बरामद हुआ था। पुलिस वह कंकाल किसका था अभी तक पता नहीं लगा सकी है। अब देखना यह है कि इस युवक के बारे में जानकारी हो पाती है अथवा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed