फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of a young man found hanging on a noose

फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sat, 26 Feb 2022 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a noose
कमालगंज। कस्बा के मकू नगला गांव में किसान का शव घर में ही फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही किसान का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया गया कि पत्नी के मायके जाने के बाद से किसान तनाव में था। वह तीन से दिन शराब पी रहा था।
विज्ञापन

मकू नगला गांव निवासी अशोक कुमार (32) खेतीबाड़ी करते थे। शुक्रवार की रात वह खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। शनिवार की सुबह सात बजे तक अशोक सो कर नहीं उठा तो परिजन उसके कमरे में पहुंचे। वहां अशोक का शव पंखे के कुंडे के सहारे फंदे पर लटका मिला। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। पिता जगदीश कुमार ने शव को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन

परिजनों ने घटना की सूचना मायके गई अशोक की पत्नी को दी। परिजनों ने बताया कि अशोक की ससुराल जिला शाहजहांपुर के जलालाबाद में है। उसकी पत्नी तीन दिन पहले मायके चली गई थी। उसके बाद से अशोक शराब पी रहा था। उसके एक बेटा व एक बेटी है। दोपहर को पत्नी के आने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अशोक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed