{"_id":"604a45f48ebc3ee63965e0bb","slug":"dead-body-of-a-woman-found-hanging-farrukhabad-news-knp6169975196","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
रेखा की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
पांच साल से किराये के मकान में रहकर सब्जी विक्रेता की पत्नी का शव गुरुवार को घर में फंदे पर लटका मिला। पति सब्जी बेचने और बेटा गांव गया था। दोनों बेटियां कोचिंग में थीं।
जनपद कन्नौज थाना तालग्राम के विधिपुरवा गांव निवासी बालकिशन पिछले पांच साल से परिवार के साथ शहर के मोहल्ला अंडियाना में अमित प्रजापति के मकान में किराये रहते हैं। वह सब्जी बेचने का काम करते हैं। बालकिशन ने बताया कि सुबह वह खाना खाने के बाद सब्जी बेचने चला गया। बेटा गौरव (17) गांव में राशन लेने गया था।
शाम साढ़े तीन बजे बेटी मुस्कान और अंशिका कोचिंग चली गईं। घर में पत्नी रेखा (34) ही थी। शाम चार बजे पुत्र गौरव घर लौटा। उसने जैसे ही दरवाजा खोला कि मां रेखा को आंगन में पड़े जाल में साड़ी के फंदे पर लटका देखा।
विज्ञापन
भोपतपट्टी में रह रहे ताऊ रामकिशन ने पुलिस को सूचना दी। बालकिशन ने बताया कि कभी भी पत्नी से कोई बात नहीं हुई। पूरा परिवार हंसी खुशी से रहता था। फांसी की स्थिति बेहद संदेहजनक है।
उसका एक पैर चारपाई में रखा था और दूसरा पैर जमीन में था वह भी मुड़ा हुआ था। मायके वालों को सूचना दे दी गई है। सूचना पर आवास विकास चौकी प्रभारी विशेष कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बालकिशन ने पुलिस को दी तहरीर में मानसिक संतुलन खराब होने के बात कही है। जबकि पुत्र गौरव ने बताया कि उसकी मां की कभी तबियत खराब नहीं हुई। उनका दिमाग का कभी इलाज भी नहीं चला। इससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।