फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead bodies of two youths found on road side

रोड किनारे मिले बाइक सवार दो युवकों के शव

Tue, 08 Dec 2020 05:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two youths found on road side
फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर दो शव मिलने के बाद लगी भीड़ व खड़े पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज(फर्रुखाबाद)। कायमगंज रोड स्थित सादिकपुर गांव के पास सड़क किनारे एक बाइक समेत दो युवकों के शव पड़े मिले। एक दूर खाई में, तो दूसरा बाइक के ऊपर उल्टा पड़ा था।
विज्ञापन

बाइक की गद्दी और हेडलाइटें मौके से काफी दूर विपरीत दिशाओं में पड़ी मिलीं। एक युवक की शिनाख्त हो गई है। वह एटा जिले के नयागांव थाना क्षेत्र का निवासी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सादिकपुर गांव के पास मंगलवार को तड़के कुछ लोगों ने सड़क किनारे दो युवकों के शव पड़े देखे। एक शव सड़क किनारे बाइक के ऊपर मुंह के बल पड़ा था, तो दूसरा कुछ दूर खाई में।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों के शरीर से खून नहीं निकला था। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार, सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम ने मौके पर जांच की।
एक युवक के पास मिले मोबाइल और बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने एटा जिले के थाना नयागांव के गांव दादूपुर के नेत्रपाल जाटव से संपर्क किया।
नेत्रपाल ने यहां पहुंचकर एक शव की शिनाख्त अपने पुत्र रघुचरण (26) के रूप में की। उसने बताया कि सोमवार शाम रघुचरण उन्हें लेकर अलीगंज थाने के गांव ग्यूरिया (गौरैया) दावत खाने गया था।
उन्हें छोड़कर वह चला गया। दूसरा मरने वाला कौन है, इसकी जानकारी नहीं है। रघुचरण के तीन पुत्र सिद्धार्थ (5), अरुण (3) और प्रदीप (2) हैं। पत्नी लक्ष्मी और भाई-बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया, पिता की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में दुर्घटना प्रतीत हो रही है। देर शाम तक दूसरे युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
मौके पर मिली बाइक का पिछला पहिया काफी क्षतिग्रस्त था। सीट कायमगंज की ओर 100 मीटर दूर पड़ी थी। बाइक की हेडलाइट का कुछ मलबा फर्रुखाबाद की ओर करीब 10 मीटर दूर था।
बाइक के ऊपर पड़े युवक की कमर और गाल में चोट थी, जबकि खाई में पड़े युवक के पैर टूटे लग रहे थे। दुर्घटना स्थल पर खून नहीं मिला। इससे लोग घटना को लेकर संदेह व्यक्त कर रहे हैं।
इसके अलावा पिता नेत्रपाल को गांव ग्यूरिया में छोड़ने के बाद रघुचरण यहां जनपद फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में कहां और किसलिए आया था। इसकी जानकारी पिता को भी नहीं है।

लोग हत्या किए जाने की भी आशंका जता रहे हैं। हालांकि नेत्रपाल ने दुर्घटना में पुत्र की मौत होने की ही तहरीर थाना नवाबगंज में दी है।

फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर दो शव मिलने वाले स्थान पर पड़ी बाइक। संवाद

फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर दो शव मिलने वाले स्थान पर पड़ी बाइक। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed