फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead bodies of teenager and young man found in suspicious circumstances, fear of honor killing

Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में मिले किशोरी व युवक के शव, ऑनर किलिंग की आशंका

Mon, 25 Nov 2024 03:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of teenager and young man found in suspicious circumstances, fear of honor killing
फर्रुखाबाद। तीन दिन से लापता किशोरी और युवक का शव सूनसान इलाके में अधबने मकान में संदिग्ध हालात में बरामद हुए हैं। किशोरी का शव अर्द्धनग्न था। किशोरी के परिजन पुलिस पर तीन दिन से रिपोर्ट न दर्ज करने का आरोप लगा रहे हैं। देर शाम किशोरी के पिता ने युवक, उसके पिता और भाई के खिलाफ बेटी को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, युवक के परिजन मकान में ताला डालकर फरार हैं। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया दोनों के जहर खाकर आत्महत्या की बात कह रही है।
विज्ञापन

थाना मऊदरवाजा के एक गांव के बाहर एक निर्माणाधीन मकान के बाहर युवक का शव पड़ा था। ग्रामीणों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने खाली पड़े मकान के अंदर झांक कर देखा तो अर्द्धनग्न अवस्था में किशोरी का शव पड़ा था।
विज्ञापन

गांव के बाहर युवक और किशोरी के शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई। युवक के शव की शिनाख्त गांव के ही सनी पाल (22) के रूप में की गई। युवक और किशोरी अलग-अलग जाति के थे। सूचना पर सीओ सिटी ऐश्वर्य उपाध्याय, एएसपी डाॅ. संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर नमूने लिए। एसपी ने बताया कि दोनों ने जहर खाकर जान दे दी है। वहीं हालात को देखते हुए ऑनर किलिंग की घटना हाेने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक और किशोरी के शवों का पोस्टमार्टम डॉ. नीरज कुमार ने किया। किशोरी के शरीर पर कोई चोट नहीं पाई गई है। युवक के दाएं हाथ के नीचे चोट मिली है। दोनों का विसरा सुरक्षित कर स्लाइड बनाई गई।
किशोरी के पिता ने सनी पाल, उसके पिता प्रमोद पाल और भाई बॉबी पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि सनी ने अपने पिता व भाई के सहयोग से साजिश रची। 21 नवंबर की रात इन लोगों ने उसे व उसकी पत्नी कोे नींद की गोलियां खिला दीं। इसके बाद पुत्री को बहला-फुसलाकर साथ ले गए। साथ में घर में रखे 48 हजार रुपये, दो लाख के सोने-चांदी के जेवर भी ले गए। पुलिस ने मृतक समेत तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सीओ सिटी एश्वर्य उपाध्याय ने बताया कि परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराने को लेकर तहरीर नहीं दी थी। शनिवार को परिजनों ने थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराने को नामजद तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर रविवार सुबह रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed