फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Daughter-in-law commits suicide by hanging after dispute with mother-in-law

Farrukhabad News: सास से विवाद के बाद बहू ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 03 Jul 2024 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law commits suicide by hanging after dispute with mother-in-law
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। सास से हुए विवाद के बाद बहू ने ऊपर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस व फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। जानकारी पर आए पिता ने ससुरालजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी राजमिस्त्री हरिकृष्ण उर्फ अजय राजमिस्त्री का काम करता है। चार वर्ष पहले उसकी जनपद हरदोई थाना हरपालपुर गांव शेखापुर नगरिया निवासी रोशनी (22) से शादी हुई थी। उसके 11 माह की एक बेटी खुशी है। हरिकृष्ण मंगलवार को अपने मामा के घर गढ़ाखेरा गया था। शाम को रोशनी की सास माया देवी से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर रोशनी ऊपर के कमरे में चली गई। रोशनी कमरे में साड़ी से फंदा लगाया और उस पर लटक गई।
विज्ञापन

सास माया देवी ने बहू को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर देवर राज ऊपर देखना गया। जहां उसने भाभी को फंदे पर लटका हुआ। उसके शोर मचाने पर आस पास के लोग व परिजन एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर तहसीलदार व एसओ भोलेंद्र चतुर्वेदी सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों से पूरे मामले में जानकारी की। शव को फंदे से उतारकर फाेरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए। सूचना पर पिता रवि भी परिजनों के साथ आ गए। पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग कर आए दिन प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मांग नहीं पूरी होने पर बेटी को फंदे पर लटकाकर मारने की बात कही। एसओ भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed