{"_id":"5753225e4f1c1b7d2f10a3aa","slug":"dahej-ke-lie-vivaahita-kee-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मामले की जानकारी देते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा काटा मगर तब तक ससुरालीजन मौके से भाग चुके थे। मृतका के पिता ने दामाद समेत ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जनपद हरदोई के अरवल थानांतर्गत गढ़िया गांव निवासी प्यारेलाल ने बेटी विनीता की शादी 9 जून 2015 को कोतवाली मोहम्मदाबाद के मलोखर निवासी अनिल के साथ की थी। अनिल गाजियाबाद जिले के विजयनगर थानांतर्गत राहुल विहार में किराए पर रहकर टेंपो चलाता है। साथ में उसकी पत्नी और छोटा भाई कल्लू भी रहता था।
शादी के बाद ससुरालीजनों ने दहेज में बाइक की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी विनीता ने मायकेवालों को दी। सूचना पर मायके वालों ने वहां जाकर दामाद को काफी समझाया बुझाया। मगर कुछ दिन बाद फिर विनीता को प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन
वह इसकी शिकायत मायकेवालों से करती रहती थी। मायकेवाले दामाद को समझाते रहते थे। इसी बीच अचानक विनीता की मौत हो गई। आरोप है कि ससुरालीजनों ने विनीता की हत्या कर दी। हत्या के बाद ससुरालीजन शव गाजियाबाद से अपने गांव ले आए। जानकारी होने पर मृतका के पिता और परिवार के लोग शुक्रवार रात ही बेटी की ससुराल पहुंचे। मायके वालों के आने पर ससुरालीजन वहां से भाग निकले।
घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अनिल, ससुर अशोक कुमार, सास, देवर कल्लू के खिलाफ निल पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। बताया कि घटना गाजियाबाद में हुई है इसलिए रिपोर्ट वहीं भेज दी जाएगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।