{"_id":"614cd2c08ebc3e0de65e33dd","slug":"dabang-clashed-with-the-in-charge-kotwal-who-came-to-rescue-the-young-man-farrukhabad-news-knp654035360","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को छुड़ाने पहुंचे प्रभारी कोतवाल से भिड़े दबंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को छुड़ाने पहुंचे प्रभारी कोतवाल से भिड़े दबंग
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हथियापुर गैस गोदाम के पास दबंगों ने युवक को पीटा और पकड़ कर ले जाने लगे। सूचना पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल से भी दबंग भिड़ गए। थाने से अतिरिक्त फोर्स पहुंचने पर पुलिस युवक को दबंगों से छुड़ा पाई। युवक ने मारपीट व लूटपाट की तहरीर दी है।
गांव हरसिंहपुर गोवा निवासी सर्वेंद्र कुमार गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे हथियापुर गैस गोदाम के पास अपने प्लाट पर खड़ा था। आरोप है कि हथियापुर के कुछ दबंगों ने उसके साथ मारपीट की और बंधक बनाकर ले जाने लगे। सूचना पर प्रभारी कोतवाल इंद्रजीत सरोज फोर्स के साथ पहुंच गए।
कोतवाली प्रभारी ने सर्वेंद्र को छुड़ाने का प्रयास तो दबंग उनसे ही भिड़ गए। थाने से अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे तब पुलिस सर्वेंद्र को दबंगों से छुड़ा पाई। तीन दबंगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
मारपीट में सर्वेंद्र को काफी चोटें आईं। उसने चेन, ढाई लाख रुपये और बाइक लूटने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। प्रभारी कोतवाल ने कहा कि मामला मारपीट का लग रहा है, जांच की जा रही है।