फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cycle rally held on 'Amrit Mahotsav of Independence'

आजादी के अमृत महोत्सव पर निकली स्वतंत्रता की साइकिल रैली

Fri, 12 Mar 2021 06:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Cycle rally held on 'Amrit Mahotsav of Independence'
भोलेपुर स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते डीएम मानवेंद्र सिंह। - फोटो : FARRUKHABAD
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पर निकली साइकिल रैली
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली निकाली गई। जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर कलक्ट्रेट गेट से साइकिल रैली को रवाना किया। 7.5 किमी भ्रमण के बाद सेंट्रल जेल स्थित शहीद प्रतिमा पर रैली का समापन हुआ।
देश को आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी ने वर्ष 1930 में 12 मार्च से पांच अप्रैल तक दांडी यात्रा निकाली थी। 15 अगस्त को देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ है। इसी उपलक्ष्य में शुरू हुए कार्यक्रमों के क्रम में अवसर पर ‘स्वतंत्रता की साइकिल रैली’ निकाली गई। इसके लिए सुबह जीआईसी के छात्र व एनसीसी कैडेट कलक्ट्रेट गेट पर एकत्र हुए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सीडीओ एम.अरून्मोली, डीआईओएस आदर्श कुमार त्रिपाठी, बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह के साथ झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। साइकिलों पर देश की आजादी से संबंधित नारों लिखीं तख्तियां लगी थीं। कलक्ट्रेट से शुरू हुई रैली कैंट होते हुए पांचाल घाट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से मसेनी चौराहे आकर रैली सेंट्रल जेल पहुंची और शहीद मणींद्रनाथ बनर्जी की प्रतिमा को नमन के साथ समापन हुआ। इस दौरान रैली में शामिल छात्रों के चेहरे पर देशभक्ति के भाव साफ दिख रहे थे। महोत्सव के कार्यक्रम 15 अगस्त तक चलेंगे।
कालेजों में हुईं प्रतियोगिताएं
बद्रीविशाल महाविद्यालय में राष्ट्रधर्म एवं राष्ट्रवाद विषय पर सेमिनार हुई जबकि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की संघर्ष गाथा विषय पर प्रतियोगिता हुई। दोनों कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। सेमिनार में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र प्रद्युम्न कुमार द्विवेदी ने पहला, बीए प्रथम के अविरल राठौर ने दूसरा व बीए तृतीय वर्ष के विजय कुमार द्विवेदी ने तीसरा स्थान बनाया।
वहीं छात्राओं में बीए प्रथम वर्ष की महक तिवारी ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष की शशिप्रभा ने दूसरा व बीए तृतीय वर्ष की वर्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, अनुज पांडेय द्वितीय व प्रद्युम्न कुमार तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य डॉ.शरद चंद्र ने बताया कि शनिवार को भी कार्यक्रम होंगे।
बच्चों को सुनाई शहीदों की गाथा
राजेपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महमदपुर गढ़िया में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षिका भारती मिश्रा ने किया। उन्होंने बच्चों को शहीदों की गाथा सुनाते हुए अपने अभिभावकों से अमर सपूतों की कहानी सुनने के लिए प्रेरित किया। शिक्षिका सुधा वर्मा ने कविता सुनाकर दांडी यात्रा का वर्णन किया।
शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक ने शहीद भगत सिंह की कहानी सुनाई। निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। गांधी के रूप में बच्चे को सजाकर गांव दांडी यात्रा निकाली गई। बच्चों ने शहीदों को नमन किया। एक दिन के लिए सीडीओ बनी छात्रा मोहिनी को भी कार्यक्रम में बुलाया गया।
आंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के जेएनवी रोड तिराहे पर प्रतिमा अनुरक्षण अभियान कार्यक्रम हुआ। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने डॉ.भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 4-यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले में स्थापित सभी प्रतिमाओं को साफ रखने के लिए जागरूक किया गया। जिलाधिकारी ने एनसीसी रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
अमृत महोत्सव की धूम, बच्चों ने दिखायो उत्साह
कमालगंज। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर विद्यालयों में अमृत महोत्सव के कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हो गए। जवाहर नगर मोहल्ला स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने दांडी यात्रा निकाली। महात्मा गांधी का रूप रखे छात्र कक्षा 4 के शिवा रैली में सबसे आगे चल रहे थे।

कुछ छात्राएं बैनर लिए थीं। इस अवसर पर विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता भी हुई। छात्रा चांदनी प्रथम, जेबा द्वितीय व नितिन तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से हुआ। प्रधानाध्यापिका ममता औदीच्य, राममोहन, शालिनी, किरन राठौर, आशा देवी, मंजू देवी व ओमा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed