{"_id":"60b7ce6c8ebc3e6d4827a407","slug":"current-farrukhabad-news-knp6318750166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के करंट से छात्र की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन के करंट से छात्र की मौत, लगाया जाम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नवनिर्मित मकान के लिंटर पर पानी डालने गए एक छात्र की हाईटेंशन लाइन केे करंट से मौत हो गई। छात्र की मौत से नाराज लोगों ने बीबीगंज बाजार में जाम लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। जाम के दौरान पुलिस की व्यापारी नेता से नोकझोंक हो गई। मौके पर पहुंचे जेई ने मुआवजा और लाइन शिफ्टिंग के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला दीवान मुबारक उत्तर (बीबीगंज) निवासी निगम शाक्य (26) बीए का छात्र था। बीते रोज मकान में लिंटर डाला गया था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह लिंटर पर पानी डालने गया तो छत से निकल रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर में परिजनों ने देखा, तो कोहराम मच गया। परिजनों ने बीबीगंज बाजार में कायमगंज रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर जेपी शर्मा और चौकी प्रभारी पहुंच गए। उन्होंने छात्र के परिजनों को समझाने का प्रयास किया, मगर वह विभागीय अधिकारियों को बुलाने की बात पर अड़े रहे। करीब 11 बजे परिजनों को पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू की।
पुलिस की सख्ती की सूचना पर युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव कई व्यापारी नेताओं के साथ पहुंच गए। उन्होंने फिर जाम लगा दिया। इस पर इंस्पेक्टर ने कार्रवाई करने की बात कहने पर काफी देर तक विवाद हुआ। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जेई को मौके पर बुलाया। इस पर करीब साढ़े 11 बजे जेई अमित शर्मा पहुंचे। उन्होंने निगम शाक्य की मां अनीता देवी को पांच लाख का मुआवजा और लाइन को शिफ्ट करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को शव कब्जे में लेने दिया। करीब पौने दो घंटे तक जाम से लोगों को खासी दिक्कत हुई। हालांकि पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट भी कर दिया था।
विज्ञापन
निगम के पिता जम्मू में फैक्टरी में काम करते हैं। वह इस वक्त नौकरी पर हैं। निगम इकलौता चिराग था। उसके एक छोटी बहन रीता है।
चंद दिन पहले तक कोरोना संक्रमण को लेकर बुरे हालात से लोग गुजर चुके हैं। जाम के वक्त न तो सामाजिक दूरी दिखी और न ही अधिकांश लोगों के चेहरे पर मास्क। इससे फिर संक्रमण बढ़ने की आशंका है।
‘विद्युत सुरक्षा परिषद और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। जहां तक लाइन शिफ्टिंग की बात है, तो उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद कार्रवाई होगी।’
-अमित शर्मा, जेई, बिजली विभाग।