फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Crushing started after 12 hours due to technical fault

Farrukhabad News: तकनीकी खराबी से 12 घंटे बाद शुरू हुई पेराई

Sun, 25 Feb 2024 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Crushing started after 12 hours due to technical fault
कायमगंज। चीनी मिल में शनिवार रात मिल हाउस नंबर एक के गन्ना क्रसिंग रोलर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे पेराई ठप हो गई। रोलर में मरम्मत के बाद करीब 12 घंटे बाद पेराई शुरू हो सकी। पेराई शुरू होने के बाद मिल प्रशासन व किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब 12 बजे चीनी मिल गन्ना क्रसिंग के दौरान रोलर के पास से वैगास गिर रही थी। तकनीकी कर्मचारियों ने पेराई बंद कर उसको मरम्मत के लिए खोल दिया। इसके बाद रात भर पेराई ठप रही। मिल यार्ड में गन्ना लदी ट्राॅलियों का जमावड़ा लग गया। मिल यार्ड ट्राॅलियों से भर गया। सुबह परेशान होकर किसान मिल हाउस पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने चीफ इंजीनियर से बातचीत की। किसानों को 10 बजे तक पेराई शुरू करने का आश्वासन दिया गया। तकनीकी कर्मचारियों को रोलर की मरम्मत करने में दोपहर के 12 बज गए। वायलर का प्रेशर उठने में भी करीब आधा घंटा और लगा। इसके बाद पेराई कार्य शुरू हो सका। मरम्मत के दौरान मिल के बंद किए गए दोनों गेट खोल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेराई कार्य शुरू होने पर किसानों ने राहत की सांस ली। सीसीओ प्रमोद कुमार ने बताया अब तक 9.35 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। इससे 83 हजार 225 क्विंटल चीनी बन चुकी है।


चीफ इंजीनियर विनोद दयाल ने बताया कि मिल हाउस के एक नंबर रोलर के पास कुछ वैगास गिर रही थी। तकनीकी कर्मचारियों ने रोलर के पास लगी प्लेट टूटने की आशंका में उसे खोल दिया। बाद में वह सही निकला। उसे दोबारा कसकर पेराई करीब साढ़े 12 शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed