फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Crowds gathered to get accommodation, 515 applications deposited

आवास पाने को उमड़ी भीड़, 515 आवदेन जमा

Fri, 08 Nov 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered to get accommodation, 515 applications deposited
फर्रुखाबाद। नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने स्थानीय नगर पालिका समेत नगर पंचायत मोहम्मदाबाद और कमालगंज में शिविर का आयोजन किया। इसमें 515 आवेदकों ने प्रधानमंत्री आवास पाने को लोगों ने आवेदन किए। शाम पांच बजे तक भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

डूडा की ओर से स्थानीय नगर पालिका में कैंप लगाकर पात्रों के आवेदन मांगे। शिविर में आलोक वर्मा और संदीप कुमार ने मौजूद रहकर शाम पांच बजे तक आवेदन पत्र जमा किए। पांच बजे तक 101 आवेदन पत्र आए। मोहम्मदाबाद में कर्मचारी मनीष और दिनेश ने शाम पांच बजे तक आए 200 लोगों के आवेदन जमा किए। दिन भर आवेदन करने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास पाने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। शाम पांच बजे तक 114 महिलाओं के आवेदन जमा किए। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी व ईओ मुन्ना कुमार पासी के निर्देशन में डूडा कर्मचारी यादवेंद्र, आशीष, अविनाश व राहिब ने महिलाओं के प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के आवेदन जमा किए। योजना के तहत न्यूनतम 21 वर्ग मीटर भूमि वाले लाभार्थियों से आवेदन के साथ अन्य पत्रजात जमा कराए गए। नगर पंचायत में पूर्व में 229 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास मिल चुके हैं। अभी भी अनेक निर्बल आय वर्ग के लोग आवास से वंचित हैं। योजना के लाभार्थियों को 2.50 लाख रुपये अनुदान की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed