फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Crowd gathered at IFFCO center to collect fertilizer, police had to be called

Farrukhabad News: इफ्को केंद्र पर खाद लेने उमड़ी भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस

Tue, 26 Sep 2023 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered at IFFCO center to collect fertilizer, police had to be called
कायमगंज। इफ्को केंद्र पर खाद लेने के लिए सुबह से ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। अफरा-तफरी का माहौल देखते हुए केंद्र प्रभारी ने पुलिस ने बुला ली। पुलिस ने लाइन लगाकर खाद का वितरण कराया। किसानों ने आरोप लगाया कि रसूखदारों को पहले खाद दी जा रही है।
विज्ञापन

आलू व सरसों की बुआई के लिए इन दिनों किसानों को डीएपी व एनपीके खाद की ज्यादा जरूरत है। इफ्को केंद्र पर रविवार को 700 बोरी एनपीके आने की भनक लगते ही केंद्र पर सोमवार भोर से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई। दोपहर होते-होते किसानों की भीड़ बढ़ती ही चली गई। सुबह से लाइन लगाए किसानों में धक्का-मुक्की भी शुरू हो गई। केंद्र प्रभारी ने पुलिस को सूचना दी। इस पर दो सिपाही पहुंचे। उन्होंने लाइन लगवाकर किसानों को खाद दिलवाई।
विज्ञापन

गांव कटैया नगला के किसान सुखवासी लाल ने कहा कि सुबह से लाइन में लगे हैं, एक बजे तक उन्हें पांच बोरी खाद मिली। पांच बोरी के साथ 385 रुपये का एक सल्फर का पैकेट लगेज में दिया गया, इसकी जरूरत भी नहीं है। दो बोरी के साथ एक नैनो डीएपी या यूरिया दिया जा रहा है। एनपीके 1470 की मिल रही है। इससे खाद काफी महंगी पड़ रही है। गांव शिवरई मठ के नितेश कुमार, पंछी नगला के विनोद, कादरदादपुर सराय की महिला ममता ने कहा कि सुबह से लाइन में लगे हैं। एक बजे तक उन्हें खाद नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से आधार कार्ड जमा कर दिया है। कार्ड ऊपर नीचे कर दिए गए। यहां रसूखदारों को पहले खाद दी जा रही है। शाम 4 बजे तक किसानों की भीड़ डटी रही।
केंद्र प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया सभी किसानों को सुचारू रूप से खाद का वितरण किया जा रहा है। किसानों का आरोप गलत है। सल्फर किसानों की मांग पर ही दिया जा रहा है। सरसों की बोआई में इसकी जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed