फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Crops ruined due to drain cut, villagers in trouble

Farrukhabad News: नाला कटने से फसलें चौपट, ग्रामीणों का जाम

Fri, 22 Sep 2023 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Crops ruined due to drain cut, villagers in trouble
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद का नाला कटने से किसानों के सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए। बाढ़ की बर्बादी के बाद खेतों में बोई गईं सब्जियाें में जलभराव हो गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने कटरी धर्मपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। एक घंटे बाद पहुंचे मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इसके बाद भी ग्रामीणों में गुस्सा बरकरार है। समस्या समाधान न होने पर फिर जाम लगाने की धमकी दी।
विज्ञापन

शहर के गुदड़ी से नौलक्खा, कांशीराम कालोनी, हैवतपुर गढि़या होकर वन क्षेत्र तक नगर पालिका का नाला जाता है। गुरुवार तड़के एक घंटे हुई मूसलाधर बारिश के दौरान हैवतपुर गढि़या के पास नाला खेतों में कट गया। इससे सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए। बाढ़ की बर्बादी के बाद खेतों में बोई गई सब्जियां समेत अन्य फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं।
विज्ञापन

इससे गुस्साए रामपाल, विमलेश, अशोक, धनवीर, जयवीर, राजकुमार, रामसनेही, बेचेलाल, होरीलाल समेत 50 से अधिक महिला-पुरुषों ने हैवतपुर गढि़या गांव के पास शुक्रवार दोपहर को जाम लगा दिया। इससे आमिलपुर कूड़ा डंपिग स्थल पर जाने और आने वाले वाहन समेत अन्य सभी वाहनों आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के करीब एक घंटे बाद पालिका के मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ब्रजेंद्र सिंह जाम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया। ग्रामीणों से बातचीत कर समझाया। ग्रामीणों ने कहा कि दो महीने तक बाढ़ का पानी भरने से सब्जियां बर्बाद हो गईं। महंगा बीज और पौध लेकर रोपाई और बुआई की, अब नाले के पानी ने बर्बाद कर दिया। सफाई निरीक्षक ने शनिवार तक स्थाई समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या समाधान नहीं हुआ, तो वह फिर उग्र आंदोलन करेंगे।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed